img-fluid

टिक्की खाने निकली युवती से गैंगरेप, ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए तीन आरोपी; सभी गिरफ्तार

March 08, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में 20 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) का मामला सामने आया है। घटना डबरा देहात थाना क्षेत्र (Dabra Dehat police station area) की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, डबरा देहात क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती अपनी बुआ के घर आई हुई थी। गुरुवार रात करीब 10 बजे वह पास की दुकान पर टिक्की खाने के लिए गई थी। इसी दौरान ई-रिक्शा में सवार दो युवकों ने उसका मुंह दबाकर उसे जबरन वाहन में बैठा लिया।



  • बताया जा रहा है कि रास्ते में आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी साथ ले लिया। इसके बाद तीनों युवती को ‘अरु तिराहा’ के पास स्थित एक कॉलेज परिसर में ले गए, जहां बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

    घटना के बाद शुक्रवार सुबह आरोपियों ने युवती को उसी दुकान के पास छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण युवती पहले चुप रही, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उसने अपनी चाची को पूरी घटना बताई। इसके बाद शुक्रवार रात परिजन उसे लेकर डबरा देहात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

    पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

    डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

    Share:

  • बांग्लादेश: मंदिर के पास बम विस्फोट, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे की आशंका; तीन घायल

    Sun Mar 8 , 2026
    ढाका. बांग्लादेश (Bangladesh) के कोमिल्ला (Comilla) शहर में कलागाछितला मंदिर और पास की सड़क के पास हुई सिलसिलेवार पेट्रोल बम धमाकों (bomb blasts) में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में मंदिर के पुजारी केशव चक्रवर्ती और स्थानीय निवासी अब्दुल बारेक शामिल हैं। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना शनिवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved