
इन्दौर। देर रात को बाइक राइडिंग से लौट रहे युवक की अन्य बाइक सवार से भिड़ंत हो गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। सभी बाइक राइडिंग कर ओखलेश्वर से लौट रहे थे। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से भाग गया। कालानी नगर के रहने वाले 23 साल के विहान के शव का एमवाय अस्पातल में पोस्टमार्टम हुआ। विहान शेयर ट्रेडिंग का काम करता था। उसके दोस्त ने बताया कि विहान और करीब एक दर्जन दोस्तों का बाइक राइडिंग ग्रुप है।
सभी दोस्त कल दिन में बाइक राइडिंग करते हुए ओखलेश्वर मंदिर तक गए थे। इसके बाद सभी अपनी-अपनी बाइक से इंदौर के लिए लौट रहे थे। राऊ क्षेत्र स्थित डीपीएस के पास एबी रोड पर क्रॉसिंग का कट लगा हुआ है। कट में से एकाएक एक बाइक सवार आया और विहान की बाइक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था विहान बाइक समेत दूर फिंकाया। पीछे आ रहे एक दोस्त ने उसे सडक़ पर पड़ा देख संभाला और अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां विहान को मृत बता दिया गया। कालानी नगर में रहने वाले विहान के परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved