img-fluid

सडक़ पार कर रहे मजदूर को मारी टक्कर, मौत

June 10, 2024

  • नावदापंथ में देर रात को हुई घटना, टक्कर मारने वाला फरार

इंदौर। रात को किसी वाहन ने नावदापंथ में सडक़ पार कर रहे मजदूर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। अजेंद्र पिता कैलाश चौहान निवासी नावदा धार रोड के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ। बताया जा रहा है कि वह रात को सडक़ पार कर रहा था, तब रफ्तार से दौड़ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन चालक की तलाश में लगी है।

टैंकर गाय पर चढ़ा…
रफ्तार से दौड़ रहे नगर निगम के टैंकर ने गाय की जान ले ली। पुलिस ने टैंकर चालक पर केस दर्ज किया है। भंवरकुआं पुलिस ने बताया कि तीन इमली ब्रिज पर हादसा हुआ। राहुल पांडे निवासी आलोक नगर की शिकायत पर टैंकर चालक पर केस दर्ज किया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी राहुल ने पुलिस को बताया कि टैंकर वाला लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था और गाय की जान ले ली।

उज्जैन से आ रही कार ने रिक्शा को मारी टक्कर…

आज सुबह उज्जैन से आ रही एक कार ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। घटना में रिक्शा पलट गया। रिक्शा चालक को भी चोटें आई हैं। शंकरगंज जिंसी क्षेत्र में मस्जिद के सामने हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह रफ्तार में आ रही कार सामने से रिक्शा से जा भिड़ी। घटना में रिक्शा पलट गया और उसका अगला हिस्सा दब गया। रिक्शा चला रहे मोहम्मद नामक ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। करीब आधा घंटे तक वह सडक़ पर पड़ा रहा। बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

Share:

  • अमर विलास होटल के 3 मालिकों सहित 5 के खिलाफ प्रकरण

    Mon Jun 10 , 2024
    इंदौर। एबी रोड़ स्थित होटल अमर विलास में दो दिन पूर्व क्राइम ब्रांच ने सवा लाख का जुआं 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 लाख 18 हजार रूपए की राशि जब्त की थी। कल पुलिस एमआईजी ने इस मामले होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। एमआईजी थाना प्रभारी एमएस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved