img-fluid

MP में भारी मात्रा में मिला नशे का जखीरा, जंगल में बनाई थी फैक्ट्री, आरोपी गिरफ्तार

February 08, 2026

मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने शनिवार देर रात नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। सुरजना गांव में एमडी ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री पर दबिश देकर 12 किलो 600 ग्राम क्रूड एमडी केमिकल, 102 ग्राम एमडी सहित बड़ी मात्रा में एमडी बनाने के उपकरण और अन्य केमिकल को बरामद किया। पुलिस ने मौके से एमडी ड्रग्स बनाने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।

बता दें कि जिले के 6 थानों के करीब 70 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने संयुक्त रूप से चम्बल नदी के किनारे बसे गांव में दबिश दी थी। पूरे गांव की घेराबंदी कर टीम नदी और जंगल के रास्ते एमडी बनाने की फैक्ट्री तक पहुंची। कार्रवाई के बाद मंदसौर एसपी ओर रतलाम डीआइजी भी गरोठ पहुंचे और समीक्षा की।


  • रतलाम रेंज डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि दोनों आरोपी करीब दो सालों से एमडी ड्रग्स के धंधे में लिप्त थे। हाल ही में उन्होंने जंगली एरिया ढूंढकर एमडी बनाने के लिए खेत पर पूरा सेटअप जमाया था। पुलिस अब दोनों गिरफ्तार आरोपी दीपक और सुमित से पूछताछ कर रही है कि यह ड्रग्स बनाने के केमिकल कहां से लाते थे और उन्हें कहां खपाते थे।

    डीआईजी निमिष अग्रवाल ने बताया कि लगातार ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों रतलाम के चिकलाना में भी पुलिस को इसी तरह की फैक्ट्री पकड़ने में सफलता मिली थी और उसके बाद मंदसौर के गरोठ में पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है। ड्रग्स के खिलाफ मध्यप्रदेश पुलिस का लगातार अभियान जारी है ओर आगे ओर सख्ती से इस अभियान को चलाया जाएगा।

    Share:

  • शिवराज ने विपक्ष के आरोपों को किया खारिज, कहा- भारत-अमेरिका ट्रेड डील में किसान हित सुरक्षित

    Sun Feb 8 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) को लेकर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस समझौते में भारतीय किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि खेती को नुकसान पहुंचाने वाला कोई भी कृषि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved