img-fluid

सिंहस्थ मेले की जमीन समतल करने तथा अन्य विकास कार्यों को लेकर आज भोपाल में बड़ी बैठक

July 14, 2026

  • जमीन समतलीकरण, सेटेलाईट टाउन निर्माण, नाली, टायलेट निर्माण की टेंडर प्रक्रिया बारिश में निपटा ली जाएगी

उज्जैन। सिंहस्थ 2028 के बड़े काम तो चल रहे हैं लेकिन मुख्य चुनौतीपूर्ण कार्य इस बारिश के बाद शुरू होंगे जिनमें सिंहस्थ मेला क्षेत्र में प्लाट विकसित करना, जल निकास, टायलेट के अलावा समतलीकरण शामिल है। यहाँ अस्थाई कार्यों को लेकर भोपाल में आज बड़ी बैठक होने जा रही है।



  • सिंहस्थ 2028 की तैयारियाँ बड़े पैमाने पर हो रही है। स्थाई प्रकृति के काम तेजी से चल रहे हैं। इसी बीच अस्थाई प्रकृति के भी कई काम करना है। इन कामों के लिए आज बड़ी बैठक भोपाल में बुलाई गई है जो एसीएस लेंगे। सिंहस्थ 2028 में सैटेलाइट टाउन बनाना, पार्किंग की व्यवस्था, जमीन को समतल करना, टेंट सिटी बनाना एवं अन्य कई अस्थाई प्रकृति के काम करना हैं। इन कामों की जिम्मेदारी विभिन्न एजेसियों जैसे नगर निगम, विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग एवं अन्य विभागों को करवाना है। अब सिंहस्थ महापर्व में डेढ़ साल शेष रह गया है। ऐसे में बारिश के सीजन में इन कामों के टेंडर आदि हो जाएँगे। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि इन्हीं सब तैयारी को लेकर आज भोपाल में बैठक बुलाई गई है, जहाँ पर टेंडर एवं अन्य कामों पर बातचीत कर फाइनल योजना तैयार की जाएगी और बारिश के सीजन में टेंडर आदि किए जाएँगे, ताकि बारिश के बाद मार्च अप्रैल से काम शुरू हो जाए और जमीन को समतल करने का काम फसल काटने के बाद शुरू हो जाएगा। इस काम में सबसे अधिक समय लगता है, इसलिए यह साल भर पहले जमीन अधिग्रहण के साथ काम शुरू हो जाएंगे।

    Share:

  • ई व्हीकल लेकर पछता रहे शहरवासी

    Tue Jul 14 , 2026
    सर्विस सेंटरों पर लगी भीड़, अब रिसेल भी नहीं हो रहे वाहन उज्जैन। शहर में ई व्हीकल खरीदने को लेकर लोगों की रुचि अभी भी सामान्य बनी हुई हैं, वहीं जिन्होंने ई बाइकें और कार खरीदी हैं वे भी अब पछता रहे हैं। सर्विस सेंटरों पर खराब ई वाहनों की लगी लाइन इसका एक मात्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved