
नई दिल्ली। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari)की बहुप्रतीक्षित(Ramayana) फिल्म रामायण लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। जैसे जैसे इसकी स्टारकास्ट सामने(cast revealed) आ रही है वैसे वैसे दर्शकों की उत्सुकता(audience excitement) और बढ़ती जा रही है। अब इस मेगा प्रोजेक्ट से जुड़ा एक और बड़ा नाम सामने आया है। राघव जुयाल को रामायण(Raghav Juyal, part of Ramayana.) का हिस्सा बनाया गया है जिससे फिल्म को एक नया और मजबूत चेहरा मिला है।.
राघव जुयाल इस फिल्म के पहले भाग में नहीं बल्कि दूसरे भाग में नजर आएंगे। रामायण का दूसरा पार्ट साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। इंडस्ट्री से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक राघव फिल्म में मेघानंद उर्फ इंद्रजीत का किरदार निभाएंगे। मेघानंद को रामायण के सबसे शक्तिशाली योद्धाओं में गिना जाता है और वह रावण का सबसे बड़ा पुत्र था। यह किरदार कहानी में बेहद अहम माना जाता है और युद्ध के निर्णायक मोड़ों से जुड़ा हुआ है।
खबरों के अनुसार यह भूमिका पहले विक्रांत मैसी को ऑफर की गई थी लेकिन बात आगे नहीं बढ़ सकी। इसके बाद मेकर्स ने राघव जुयाल को अप्रोच किया और उनकी कास्टिंग पर मुहर लग गई। राघव के लिए यह अब तक के करियर का सबसे बड़ा और चुनौतीपूर्ण प्रोजेक्ट माना जा रहा है।
रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी। यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। सनी देओल हनुमान की भूमिका निभा रहे हैं और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में नजर आएंगे। रकुल प्रीत सिंह शूर्पणखा और काजल अग्रवाल मंदोदरी के किरदार में होंगी। इसके अलावा अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाते दिखेंगे।
फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि रामायण पार्ट 1 का पहला लुक राम नवमी के अवसर पर रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 27 मार्च को मुंबई में एक भव्य इवेंट रखा जाएगा जहां फिल्म की पहली झलक दर्शकों के सामने लाई जाएगी। हालांकि मेकर्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
रामायण से पहले राघव जुयाल शाहरुख खान की फिल्म किंग में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सुहाना खान दीपिका पादुकोण अभिषेक बच्चन और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved