img-fluid

Apple Event में होगा बड़ा धमाका! पावरफुल A20 Pro चिप और फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकते हैं नए iPhone

September 01, 2026

नई दिल्ली । टेक्नोलॉजी(technology) की दुनिया में सितंबर (September)का महीना एक बार फिर बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि Apple अपने बड़े इवेंट के जरिए नए और पावरफुल स्मार्टफोन (powerful smartphones)पेश करने की तैयारी में है। कंपनी ने 9 सितंबर को होने वाले अपने बड़े इवेंट को लेकर जानकारी साझा की है। भारतीय समय के अनुसार यह इवेंट रात 10:30 बजे शुरू होगा। इस लॉन्च इवेंट में सबसे ज्यादा नजर iPhone 18 Pro सीरीज पर रहेगी। इसके साथ ही Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Fold Ultra को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। अगर सामने आ रही जानकारियां सही साबित होती हैं तो यह Apple के स्मार्टफोन लाइनअप में एक बड़ा बदलाव हो सकता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple iPhone 18 Pro सीरीज के तहत दो प्रीमियम मॉडल पेश कर सकती है जिनमें iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max शामिल हो सकते हैं। दोनों स्मार्टफोन में कंपनी पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल कर सकती है। नए मॉडल में कैमरा सिस्टम को बेहतर बनाने के साथ बैटरी बैकअप में भी अपग्रेड मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कंपनी की ओर से सभी फीचर्स की आधिकारिक जानकारी लॉन्च इवेंट के दौरान ही सामने आएगी लेकिन लॉन्च से पहले कई रिपोर्ट्स और लीक्स ने टेक जगत में उत्सुकता बढ़ा दी है।

iPhone 18 Pro के डिजाइन में बहुत बड़े बदलाव की संभावना कम बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसका ओवरऑल डिजाइन पिछले प्रो मॉडल से काफी हद तक मिलता जुलता रह सकता है। बैक पैनल पर कैमरा एलाइनमेंट में भी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है लेकिन कैमरा सेंसर को अपग्रेड किया जा सकता है। यानी Apple इस बार पूरी तरह नया डिजाइन देने के बजाय परफॉर्मेंस और कैमरा क्वालिटी को बेहतर बनाने पर ज्यादा ध्यान दे सकती है।

डिस्प्ले को लेकर भी कुछ अहम बदलाव की चर्चा है। iPhone 18 Pro में स्क्रीन का अनुभव बेहतर बनाने के लिए Dynamic Island का आकार छोटा किया जा सकता है। इससे डिस्प्ले का उपयोगी हिस्सा बढ़ेगा और यूजर्स को बड़ी स्क्रीन जैसा अनुभव मिल सकता है। स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को नई ऊंचाई देने के लिए Apple A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चिप 2nm प्रोसेस पर तैयार की जा सकती है जिससे पावर और एफिशिएंसी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

इस पूरे इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold Ultra नाम दिया जा रहा है। Apple अब तक फोल्डेबल फोन से दूरी बनाए हुए थी जबकि Samsung Xiaomi Huawei और अन्य कंपनियां इस सेगमेंट में अपने डिवाइस लॉन्च कर चुकी हैं। ऐसे में Apple की एंट्री फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा को और तेज कर सकती है।

संभावित डिजाइन की बात करें तो iPhone Fold Ultra को बुक स्टाइल फोल्डेबल डिजाइन में पेश किया जा सकता है। इसमें बाहर की ओर करीब 5.3 से 5.5 इंच का डिस्प्ले मिलने की संभावना है जबकि फोन को खोलने के बाद लगभग 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन मिल सकती है। दोनों डिस्प्ले में 120Hz ProMotion सपोर्ट दिए जाने की चर्चा है। इससे गेमिंग वीडियो और मल्टीटास्किंग का अनुभव ज्यादा स्मूथ हो सकता है।


  • फिलहाल Apple के इस बड़े इवेंट को लेकर टेक प्रेमियों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। iPhone 18 Pro सीरीज में मिलने वाले संभावित कैमरा और प्रोसेसर अपग्रेड के साथ iPhone Fold Ultra की संभावित एंट्री ने इस लॉन्च को खास बना दिया है। अब 9 सितंबर को होने वाले इवेंट में साफ होगा कि Apple अपने नए iPhone मॉडल और फोल्डेबल स्मार्टफोन के जरिए टेक बाजार में कितना बड़ा धमाका करती है।

    Share:

  • पाकिस्तान : मदरसे के लिए हिंदू मंदिर की जमीन पर कब्जा? 125 साल पुराना मंदिर ढहा दिया

    Tue Sep 1 , 2026
    नई दिल्ली. पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत (Punjab province) में 100 से 125 साल पुराने हिंदू मंदिर (Hindu temple) को गिराए जाने का मामला सामने आया है. यह मंदिर नरोवाल जिले के सिराज गांव में करीब 1,000 वर्ग मीटर जमीन पर बना था. स्थानीय लोगों, अल्पसंख्यक संगठनों और एक राजनीतिक दल का आरोप है कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved