
इंदौर। इंदौर (Indore) जिले के सांवेर (Sanwer) से करीब 17 किमी दूर पंचडेरिया गांव में आज शाम एक पटाखा गोदाम आग लगने के कारण दो लोग बुरी तरह झुलस गए। मिली जानकारी के अनुसार शाम 6:00 बजे के करीब पथड़ेरिया में आग लगने की घटना हुई। दमकल सूत्रो ने बताया कि आग उसी समय लगी जब गोदाम में गैसवेल्डिंग का काम चल रहा था। इस दौरान चिंगारी उड़कर पास में रखें पटाखे तक जा पहुंची।
घटना के दौरान आतिशबाजी के धमाके होते रहे। बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। पटाखा गोदाम के पास ही श्री कृष्णा एंक्लेव कॉलोनी भी है। हालांकि पहले फायर विकेट को बताया गया था कि कोई मसला गोदाम है। लेकिन वह पटाखा गोदाम निकला। फायर विकेट के अधिकारी बलजीत सिंह होंडा ने बताया कि इस अग्निकांड में दो लोग बुरी तरह झूलसे हैं। जिनके नाम सरफराज और लाला बताया गया है।
यह दोनों वेल्डिंग कर रहे थे। गंभीर अवस्था में उन्हें अरविंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घायल हातोद के रहने वाले हैं। आग लगने के दौरान अपरा तफरी की स्थिति बन गई थी। करीब 1 घंटे के प्रयास के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved