img-fluid

अयोध्या में यज्ञ स्थल पर लगी भीषण आग, पंडाल जलकर खाक

March 28, 2026

अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) में सरयू नदी के पास स्थित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ स्थल पर आग लग गई। दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया, जिससे आगे किसी भी तरह के नुकसान को टाल दिया गया। अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि “यहां पर सरयू नदी कि किनारे एक महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें हमें सूचना प्राप्त हुई कि एक पंडाल में आग लगी है।


  • सूचना प्राप्त होते ही दमकल विभाग की गाड़ी को मौके पर भिजवाया गया और आग को नियंत्रण में लाया गया। किसी प्रकार की जनहानि, पशुहानि या अन्य हानि नहीं हुई है। यज्ञ समाप्त हो चुका है जिस कारण ये यज्ञशाला खाली पड़ी थी। कुल मिलाकर यहां जो आग की घटना हुई थी उसे समय रहते नियंत्रित किया गया। दमकल की गाड़ियां अपना कार्य कर रही हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी यहां मौजूद हैं। प्रशासन के लोग यहां पर मौजूद भीड़ से आग्रह कर रहे हैं कि वे यहां से प्रस्थान करें।

    Share:

  • केंद्र सरकार अमरावती को आंध्र की राजधानी घोषित करे - मुख्यमंत्री एन.चंद्रबाबू नायडू

    Sat Mar 28 , 2026
    अमरावती । मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (Chief Minister N. Chandrababu Naidu) ने कहा कि केंद्र सरकार (Central Government) अमरावती को आंध्र की राजधानी घोषित करे (Should declare Amaravati as the Capital of Andhra Pradesh) । चंद्रबाबू ने शनिवार को आंध्र प्रदेश विधानसभा में एक अहम प्रस्ताव पेश किया, जिसमें केंद्र सरकार से अमरावती को राज्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved