img-fluid

शिवाजी नगर में कपड़े की फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

December 17, 2025

  • घनी बस्ती में और भी हैं गोदाम, अफरा-तफरी मची

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवाजी नगर में कल देर रात एक कपड़े की फैक्ट्री एवं गोदाम में आग लगने से लाखों का कपड़ा और मशीन जल गई। आग लगने की घटना के कारण घनी बस्ती में हडक़ंप मच गया था। मिली जानकारी के अनुसार कल रात 11.45 बजे करीब शिवाजी नगर में स्थित भावना जैन की भावना टेक्सटाइल कपड़ा फैक्ट्री में आग लग गई और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। फैक्ट्री मालिक का कहना है कि उन्हें खुद पता नहीं कि आग कैसे लगी।


  • दमकल सूत्रों के अनुसार फैक्ट्री के पास ही एक बड़ा गोदाम बना हुआ है, जिसमें धागा, दो मशीनें, एव तैयार कपड़ा रखा था, वह भी आग की भेंट चढ़ गया। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था। बताया जा रहा है कि करीब 20000 लीटर पानी का उपयोग आग बुझाने के दौरान किया गया। घनी बस्ती होने के कारण फायर वाहनों की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए थे। जिस फैक्ट्री में आग लगी, उसके पास ही कपड़े की दो और फैक्ट्री भी हैं। यदि आग फैलती तो बड़ी घटना संभव थी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

    Share:

  • सैंपल लेने के बहाने पैथालॉजी के मालिक को बुलाया, अपहरण कर ले गए

    Wed Dec 17 , 2025
    इंदौर। सैेंपल लेने के बहाने एक पैथालॉजी लैब के मालिक को कुछ लोगों ने बुलाया और फिर उसका कार में अपहरण कर ले गए। पैथालॉजी के मालिक का साथ उसका कर्मचारी भी मौके पर गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसे धमकाकर वहां से रवाना कर दिया। पुलिस की टीम पता लगा रही है कि उसकी किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved