img-fluid

इंदौर देपालपुर रोड पर चलती मारुति कार में लगी अचानक आग

January 30, 2026

इंदौर। देपालपुर से इंदौर रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मारुति इको कार से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देखते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी तुरंत सड़क किनारे रोक दी। जैसे ही गाड़ी रुकी, कुछ ही पलों में कार में आग भड़क उठी और कार जलकर खाक हो गई। कार में सवार सभी लोग फुर्ती से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही मिनटों में पूरी कार आग की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और प्रशासन को सूचना दी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share:

  • झूठी शिकायतों के आधार पर बीएलओ जारी कर रहे नोटिस

    Fri Jan 30 , 2026
    उज्जैन। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निर्वाचन विभाग के लिए बड़ी प्रशासनिक चुनौती बनती जा रही है। तार्किक त्रुटियों की श्रेणी में आए मतदाताओं के नाम और जन्मतिथि का सत्यापन करना विभाग के लिए कठिन कार्य साबित हो रहा है। तार्किक त्रुटियों वाले अधिकांश मतदाताओं के नाम 2003 की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved