img-fluid

दिल्ली की बैठक में कांग्रेस कार्यकारिणी के लिए नई गाइड लाइन बनाई जाएगी

August 22, 2025

सक्रिय अध्यक्षों के साथ सक्रिय कार्यकारिणी हो इसके लिए तय होगा क्राइट एरिया

इंदौर। 24 अगस्त को दिल्ली (Delhi) में होने वाली कांग्रेस (Congress) के 71 जिलाध्यक्षों की बैठक की तैयारियां शुरू हो गई है। बैठक में कार्यकारिणी के लिए गाइड लाइन (guide line)  तय की जाएगी और सृजन अभियान के दूसरे चरण में किस प्रकार से वार्ड और पंचायत कमेटियों का गठन किया जाएगा, इसकी जानकारी भी दी जाएगी। सभी जिलाध्यक्षों को 23 अगस्त को ही दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है।



सृजन अभियान के तहत घोषित किए गए कांग्रेस के 71 जिलाध्यक्षों को अब पार्टी की गाइड लाइन के हिसाब से ही चलना होगा। वे कार्यकारिणी गठन में अपनी मनमानी नहीं कर सकेंगे और न ही पार्टी के कार्यक्रमों से इतर जाकर अपने हिसाब से जिला चला सकेंगे। इसके लिए एक संगठन ऐप भी बनाया गया है। इस ऐप में पार्टी द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों की जानकारी अपलोड करना होगी। 24 तारीख को होने वाली बैठक में संगठन की ओर से आगे की कार्यकारिणी घोषित करने के लिए गाइड लाइन जारी कर दी जाएगी। उसके अनुसार आगे वार्ड और पंचायत स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि पद लेकर घर बैठकर राजनीति करने या अपने घर और गाडिय़ों पर नेम प्लेट लगाने वालों को नहीं लिया जाए। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद रहेंगे। सभी को एक दिन पहले शाम तक दिल्ली पहुंचने के लिए कहा गया है। दिल्ली से मिली गाइड लाइन के बाद तय होगा कि पदाधिकारियों का क्राइट एरिया कैसा होगा?

शहर कार्यकारिणी भी बनेगी
विनय बाकलीवाल जब अध्यक्ष थे तब उन्होंने शहर कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन किया था और लंबी चौड़ी कार्यकारिणी बना डाली थी। उसके बाद सुरजीत सिंह चड्ढा ने इसी कार्यकारिणी से काम चलाया लेकिन नई कार्यकारिणी नहीं बना पाए। अब चिंटू चौकसे के सामने नई कार्यकारिणी बनाना एक चुनौती भी है क्योंकि यहां कई गुट है जिनके नेताओं को कार्यकारिणी में एडजस्ट करना होगा, वही संगठन की गाइडलाइन का भी ध्यान रखना होगा। इंदौर में कई नेता ऐसे हैं जो पद लेकर घर बैठने वालों में से हैं। ऐसे नेताओं को बाहर का रास्ता दिखाया जाता है तो नया बवाल खड़ा होने की उम्मीद है।

Share:

  • भाजपा में लागू होगा एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला

    Fri Aug 22 , 2025
    हर कार्यकर्ता के हाथ में काम के तहत बांटे जाएंगे पद इंदौर। भाजपा (BJP) की नई घोषित कार्यकारिणी (executive) और निगम-मंडल (corporation board) के पदों की घोषणा को लेकर उलटी गिनती शुरू हो गई है। संगठन ने तय किया है कि एक व्यक्ति एक पद का फार्मूला लागू किया जाएगा। हर कार्यकर्ता को काम मिले, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved