img-fluid

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग में नया मोड़, एक और शूटर गिरफ्तार

February 16, 2026

डेस्क: बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स में से एक रोहित शेट्टी बीते कुछ दिनों से खासी चर्चा में हैं. चर्चा का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि उनके घर पर हुई फायरिंग है. रोहित के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अब तक इस केस में कुल 6 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है.अब खबर आ रही है कि एक और शूटर को गिरफ्तार किया गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान से एक और संदिग्ध शूटर को धर दबोचा है, जो फरवरी में हुई इस वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था. इससे पहले, हरियाणा की एसटीएफ और मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने एक बड़े ज्वाइंट ऑपरेशन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर इस साजिश का पर्दाफाश किया था.


  • पकड़े गए आरोपियों में आगरा के ऋतिक यादव, सनी और सोनू शामिल हैं, जबकि चौथा आरोपी दीपक नोएडा का रहने वाला है. शुरुआती जांच में ये स्पष्ट हो गया है कि 31 जनवरी 2026 की रात को इन बदमाशों ने कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इशारे पर भारी रंगदारी वसूलने और दहशत फैलाने के इरादे से डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की थी.

    बहादुरगढ़ में हुई 4 गिरफ्तारियों के बाद, मुंबई क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाते हुए राजस्थान में छापेमारी की. वहां से एक और संदिग्ध शूटर को पकड़ा गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ये आरोपी फायरिंग की घटना के समय मौके पर मौजूद था और तब से छिपकर राजस्थान में रह रहा था. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है और इस मामले की जांच कर रही है.

    Share:

  • सिंगापुर में भारतीय मूल व्यक्ति को पांच महीने की सजा, महिला के साथ छेड़छाड़ करने का था आरोप

    Mon Feb 16 , 2026
    डेस्क। सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को पांच महीने जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप है कि भारतीय मूल के व्यक्ति ने एक महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग किया था। सोमवार को एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने उसकी मर्यादा भंग की। 42 वर्षीय ओम कुमार राय ने आरोप स्वीकार कर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved