img-fluid

नशे की हालत में पुलिसकर्मी ने अपनी कार से दो पुलिसकर्मी को मरी टक्कर

May 02, 2026

इंदौर। इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में देर रात ड्यूटी पर पदस्थ दो पुलिसकर्मियों को एक पुलिसकर्मी ने अपनी कार से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों पुलिसकर्मी करीब 20 फीट दूर जा गिरे जिसके बाद दोनों को निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया है। जबकि टक्कर मारने वाले पुलिसकर्मी की कार जब्त कर कार्रवाई की जा रही है।


  • इंदौर के राजेंद्र नगर थाने के दो पुलिसकर्मी शुक्रवार देर रात इलाके में ड्यूटी दे रहे थे, जहां दोनो ही पुलिस आरक्षकों को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वे हवा में उछलकर दूर जा गिरे। उस समय वे सड़क किनारे ड्यूटी पर खड़े थे। घटना के बाद दोनों को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक आरक्षक की हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि आरक्षकों को बचाना कठिन था और उनकी चोटें गंभीर हैं।

    वहीं कार चला रहा व्यक्ति भी खुद एक पुलिसकर्मी निकला, जिस पर जाँच शुरू कर दी गई है और उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि इस तरह की लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। घायल आरक्षक का अस्पताल में इलाज चल रहा है और डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं।

    Share:

  • MSU ने शुरू किया नया कोर्स, अब मोदी तत्व और RSS का इतिहास पढ़ेंगे छात्र

    Sat May 2 , 2026
    वडोदरा। गुजरात के वडोदरा स्थित प्रसिद्ध महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय ने अपने शैक्षणिक पाठ्यक्रम में एक बड़ा बदलाव किया है। विश्वविद्यालय ने अपने समाजशास्त्र के सिलेबस में मोदी तत्व नाम का एक नया मॉड्यूल शामिल किया है। इस कोर्स के जरिए छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और समाज पर इसके प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved