img-fluid

इन्दौर में 136 जैन मंदिरों से सुबह निकली शोभायात्रा, आज अवकाश भी हुआ घोषित

March 30, 2026

  • दोपहर को कांच मंदिर से स्वर्ण रथयात्रा होगी शुरू, आज दिगम्बर, तो कल श्वेताम्बर समाज मनाएगा महावीर जयंती

इन्दौर। भगवान महावीर जयंती के पावन अवसर पर आज पूरे इंदौर शहर में श्रद्धा, भक्ति और अहिंसा का संदेश गूंजता रहा। शहरभर में सुबह सभी जैन मंदिरों से शोभायात्राएं निकलीं। केसरिया साड़ी में सजी महिलाएं व सफेद कुर्ता-पाजामा में पुरुष पंचरंगी झंडा लेकर जैन धर्म ध्वजा का जयघोष चारों दिशाओं में फैला रहे थे।

भगवान महावीर के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सभी जिन मंदिरों में सुबह शांतिधारा का आयोजन किया गया। वहीं मंगल पाठ के साथ घंटा नाद कर पूजन-अभिषेक किया गया। तिलक नगर एक्सटेंशन, वैभव नगर, उदय नगर, गोकुल नगर, पलासिया, कालानी नगर, राजमोहल्ला, जवाहर मार्ग, बड़ा गणपति जैन मंदिर से लेकर 136 से अधिक जैन मंदिरों में सुबह से ही शोभायात्राओं का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाएं, पुरुष और बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए और सत्य-अहिंसा प्यारा है, यही हमारा नारा है… के जयघोष से वातावरण धर्ममय बन गया। महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जहां धर्म ध्वजा फहराई गई, वहीं विश्व में फैले युद्ध के आतंक को खत्म करने के लिए भी प्रार्थना की गई।


  • महावीर जयंती का सरकारी अवकाश कलेक्टर शिवम वर्मा ने आज का घोषित किया है, जिसके चलते सभी दफ्तर-बैंक स्कूलों में छुट्टी रहेगी और कल 31 मार्च को कामकाज होगा। आज शहर के 136 मंदिरों में सुबह शोभायात्रा निकली और भगवान महावीर की प्रतिमा के अभिषेक और विशेष पूजन किए गए। दोपहर 2 बजे कांच मंदिर से परम्परागत स्वर्ण रथ यात्रा भी निकलेगी, जो कि मल्हारगंज, टोरी कॉर्नर, राजवाड़ा, कृष्णपुरा, यशवंत रोड, नरसिंह बाजार होते हुए पुन: कांच मंदिर पहुंचेगी, जहां पर संतों के प्रवर्चन पश्चात श्रीजी के अभिषेक होंगे।

    दिगम्बर जैन समाज द्वारा सभी जीनालयों में शोभायात्रा तो निकाली गई, वहीं प्रवक्ता मनीष अजमेरा ने बताया कि कल श्वेताम्बर समाज द्वारा महावीर जयंती मनाई जाएगी। पहले 31 मार्च को महावीर जयंती पर अवकाश घोषित किया था, उसके बाद समाजजन की मांग पर शासन-प्रशासन ने 30 मार्च यानी आज का अवकाश घोषित कर दिया। शोभायात्रा में विभिन्न मंदिरों, सोशल ग्रुपों की भव्य झांकियां भी निकली और पूरे मार्ग पर स्वागत मंचों से फूल बरसाए गए। प्रथम, द्वितीय और तृतीय झांकियों पर निर्णय लेने के लिए गोराकुंंड, राजवाड़ा पर निर्णायक मंच भी लगे। इतवारिया बाजार में भोजन व्यवस्था भी की गई।

    कांकड़ बस्ती में संस्था केसरी का सेवा कार्य
    महावीर जयंती पर पीपल्याहाना वल्र्ड कप के पास स्थित कांकड़ बस्ती में संस्था केसरी की ओर से राहुल जैन ने महिलाओं, पुरुषों व बच्चों को फल वितरण किया। कार्यक्रम में आरएसएस और भाजपा दीनदयाल उपाध्याय योजना के प्रशिक्षक अशोक अधिकारी सहित संदीप रहाने, शिवशंकर, अभिषेक कामरा, ऋषभ जैन, सीए वैभव जैन सहित अनेक नागरिक मौजूद रहे।

    तिलक नगर एक्सटेंशन में आकर्षक शोभायात्रा
    तिलक नगर एक्सटेंशन स्थित दिगंबर जैन पंच बालयति मंदिर द्वारा भी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो वंदना नगर, गिरधर नगर, कृषि विहार होते हुए गुजरी। महिलाओं ने केसरिया चुनरी और पुरुषों ने सफेद कुर्ता-पायजामा पहन रखा था।

    Share:

  • इंदौर: पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसी से लेकर मैरिज गार्डन चलाएगी सहकारी संस्थाएं

    Mon Mar 30 , 2026
    साइबर क्राइम, आईटी एक्ट से जुड़ी जानकारी भी कार्यशाला में दी इंदौर। सहकारी संस्थाओं को कई अधिकार और सुविधाएं दी जा रही है, जिसमें उबर और ओला की तर्ज पर जहां टैक्सियां दौड़ेंगी, वहीं पेट्रोल पम्प, गैस एजेंसियों से लेकर मैरिज गार्डन का संचालन भी करवाया जाएगा। यूनेस्को द्वारा 2025 को अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष घोषित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved