विदेश

रूस की एक अदालत ने गूगल पर 750 करोड़ व मेटा पर 202 करोड़ डॉलर का लगाया जुर्माना

मॉस्को। रूस की राजधानी में एक अदालत ने शुक्रवार को स्थानीय कानून में प्रतिबंधित कंटेंट नहीं हटाने के लिए गूगल व मेटा पर भारी जुर्माना लगाया है। गूगल पर जहां 10 करोड़ डॉलर (करीब 750 करोड़) वहीं मेटा पर 2.7 करोड़ डॉलर (202 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है।

प्रतिबंधित कंटेंट न हटाने पर की गई कार्रवाई  
टैगांस्की जिला कोर्ट ने अपने आदेश में लिखा कि दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन ने बार बार प्रतिबंधित कंटेंट हटाने के आदेश की उपेक्षा की। गूगल का कहना है कि वह आदेश का अध्ययन करने के बाद अगला कदम उठाएगी।

रूसी अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगातार दबाव डाला है। उन पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग, हथियारों और विस्फोटकों से संबंधित सामग्री हटाने में विफल रहने का आरोप लगाया है। रूस पहले भी गूगल, फेसबुक और ट्विटर जैसी दिग्गज कंपनियों पर जुर्माना लगा चुका है।

Share:

Next Post

ट्रंप समर्थक ने राष्ट्रपति जो बाइडन को लेट्स गो ब्रैंडन कहकर साधा निशाना, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Sat Dec 25 , 2021
वॉशिंगटन। व्हाइट हाउस में क्रिसमस कार्यक्रम के दौरान एक अजीब वाक्या सामने आया। एक कॉलर ने राष्ट्रपति जो बाइडन को ‘लेट्स गो ब्रैंडन’ कह डाला।  ट्रंप समर्थक द्वारा राष्ट्रपति बाइडन के खिलाफ दिया गया विवादित बयान कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर राष्ट्पति बाइडन और उनकी […]