
नई दिल्ली । महाराष्ट्र (Maharashtra)में एक पांच साल की बच्ची(five-year-old girl) के साथ दुष्कर्म का मामला(rape case) सामने आया है, जहां एक शख्स ने अपनी सौतेली बेटी(stepdaughter) के साथ बलात्कार (rape)कर मामले को छिपाने की कोशिश की। घटना महाराष्ट्र के अकोला की है। जानकारी के मुताबिक घटना तब हुई जब बच्ची घर पर अकेली थी और उसकी मां नवरात्रि के मौके पर गरबा खेलने के लिए बाहर गई हुई थी। फिलहाल बच्ची को गंभीर हालत में ICU में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक जब बच्ची की मां घर पर नहीं थी, तभी सौतेले पिता ने घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। महिला जब घर लौटी, तो उसने अपनी बेटी के जोर-जोर से कराहने की आवाज सुनी। पूछने पर बच्ची ने अपनी मां को सबकुछ बताया। इसके बाद मां बच्ची को अस्पताल ले गई, जहां वह अभी भी ICU में है। वहीं पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इस बीच ओडिशा में बीते 25 सितंबर को भुवनेश्वर की एक विशेष अदालत ने अपनी आठ वर्षीय बेटी के साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को 20 साल जेल की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरोज कुमार साहू ने 13 गवाहों और 77 दस्तावेजों का आकलन करने के बाद शख्स को दोषी ठहराया।अदालत ने दोषी पर 5,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया और कहा कि जुर्माना न देने पर उसे तीन महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
वहीं दिल्ली उच्च न्यायालय में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। 16 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय ने अपनी बेटी के साथ 10 साल की उम्र से बार-बार दुष्कर्म करने के आरोपी एक व्यक्ति की जमानत रद्द कर दी। जस्टिस नीना बंसल कृष्णा ने अपने फैसले में कहा था, “बच्चे के साथ पिता द्वारा शारीरिक और यौन शोषण का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है, यह तब से हो रहा है जब वह लगभग 10 साल की थी। … एक पिता ने इस तरह की हरकत की, इससे ज्यादा बुरा क्या हो सकता है, जिसने उसे जन्म दिया और जिसकी जिम्मेदारी उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना है।”
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved