img-fluid

सिविल सर्विस की तैयारी कर रही छात्रा ने सुनाई खौफनाक आपबीती, दो साल हुई रेप की शिकार!

August 05, 2025

ग्वालियर । मध्य प्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में 20 वर्षीय छात्रा के साथ उसके ही नाना के घर में किराए पर रहने वाले लड़के द्वारा दुष्कर्म (Rape) करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पहली बार जब छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ तो वह नाबालिग थी। इसके बाद मां-पिता की हत्या करने और वीडियो वायरल कर समाज में बदनाम करने की धमकी देकर आरोपी लगातार ढाई साल तक बलात्कार करता रहा।

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना पहुंची छात्रा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है।उसने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से मुरैना जिले की रहने वाली है। यहां वह अपनी मां व भाई बहनों के साथ शताब्दीपुरम में रहती है। इससे पहले अपने नाना के घर रहती थी। इस घर में मेहगांव (भिंड) निवासी करू उर्फ कमल किशोर चौधरी किराए से रहता था, इसलिए उससे जान पहचान थी।



जब वह घर पर अकेली थी, तब कमल किशोर पहुंच गया। पहचान थी इसलिए छात्रा ने उसे घर में आने दिया। यहां कमल किशोर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही धमकाया कि यदि किसी से कुछ कहा तो वह उसके मां पिता और भाइयों को जान से मार देगा। इस समय पीड़िता नाबालिग थी और 12वीं की छात्रा थी। धमकी और बदनामी के डर से वह चुप रही। घटना 1 जनवरी 2023 से अभी तक शताब्दीपुरम महाराजपुरा में घटी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहली घटना के बाद जब वह खामोश रही तो आरोपी ने उसका फायदा उठाया। जब भी वह घर पर अकेली होती आरोपी आ धमकता और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाता। विरोध करने पर कहता था कि उसने उसका वीडियो बना रखा है यदि कोई भी शिकायत की तो वह वीडियो वायरल कर बदनाम कर देगा। समाज में बदनामी होने पर तेरे परिवार वाले खुद ही मर जाएंगे।

दो दिन पहले पीड़िता ने डरते हुए पूरी बात अपनी मां को बताई। मां ने उसे समझाया और विश्वास दिलाया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। सबलगढ़ से पिता के आने पर उनको पूरी बात बताई गई। इसके बाद रविवार रात को महाराजपुरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत की है। देर रात पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

महाराजपुरा थाना पुलिस का कहना है कि 20 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी 1 जनवरी 2023 से उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वह परिजन की हत्या की धमकी और वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसके साथ गलत कर रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Share:

  • 17000 करोड़ के ऋण धोखाधड़ी केस में अनिल अंबानी की ED के समक्ष पेशी; दर्ज किए बयान

    Tue Aug 5 , 2025
    नई दिल्ली. जानेमाने कारोबारी अनिल अंबानी (Anil Ambani) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) मंगलवार को पूछताछ कर रही है। 17,000 करोड़ रुपये (Rs 17,000 crore) के कथित ऋण धोखाधड़ी मामले की चल रही जांच के तहत अनिल अंबानी ईडी के सामने पेश हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी (66) के पेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved