img-fluid

भोपाल में कॉलेज बस को ट्रक ने मारी टक्कर, एक छात्र की मौत, 35 स्टूडेंट्स सहित दो प्रोफेसर घायल

January 10, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजधानी भोपाल (Bhopal) में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें एक छात्र की मौत हो गई है जबकि दो प्रोफेसर सहित 35 छात्र घायल हुए हैं। आउटर भोपाल के भौंरी बाइपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। टक्कर के बाद वह बस को दूर तक घसीटते ले गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़ा और छात्रों को बस से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी जानकारी दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। सभी छात्र-छात्राएं पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इजीनियरिंग के छात्र हैं। सभी छात्र आईसर कंपनी के प्लांट पर विजिट के लिए गए थे।


हादसे में 6 बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम बच्चों का इलाज करने में जुटी हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त छात्र-छात्राएं विजिट से वापस लौट रहे थे उसी वक्त बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बिरसिंहपुर पाली के रहने वाले छात्र विनीत साहू की हादसे के बाद मौत हो गई है। उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था। वहीं छात्र विमल यादव और छात्र शिवम लोधी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Share:

आज ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ पुरस्कार वितरित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Fri Jan 10 , 2025
भुवनेश्वर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ‘प्रवासी भारतीय सम्मान’ पुरस्कार (‘Pravasi Bharatiya Samman’ Award) आज वितरित करेंगी (Will Distribute today) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओडिशा में चल रहे प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार (पीबीएसए) देने के साथ ही 8 जनवरी से शुरू हुए इस सम्मेलन में अपना समापन […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
गुरुवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved