img-fluid

हत्या की नियत से युवक पर किया उस्तरे से हमला

August 23, 2021

  • प्राणघातक हमला करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। बीत रात पनागर थाना अंतर्गत छोटी खेरमाई के पास दो आरोपियों ने हत्या की नियत से एक 18 वर्षीय युवक पर उस्तरे से प्राणघातक हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं घायल युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर, मामले को जांच में लिया है। जानकारी अनुसार पुलिस को घायल बादल कुशवाहा उम्र 18 वर्ष निवासी विनोवाभावे वार्ड पनागर ने बताया कि वह मनोज स्वीटस के सामने फल की दुकान लगाता है। बीती रात लगभग 8:30 बजे वह अपने दोस्त के बर्थडे में छोटी खेरमाई गया था। जहॉ दीपक कुशवाहा अपने भाई पवन कुशवाहा के साथ आया और जान से मारने की नियत से उस्तरा से हमला कर उसके गले में, आंख के पास और हाथ में चोटें पहुंचा दी। इस दौरान उसने शोर मचाना शुरु किया तो दोनों धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश करते हुये दीपक कुशवाहा उम्र 22 वर्ष एवं पवन कुशवाहा उम्र 18 वर्ष दोनों निवासी विनावा भावे वार्ड पनागर को घटना के कुछ देर बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।

Share:

  • अगड़े-पिछड़े की जंगः नीतीश-तेजस्वी आए साथ, प्रधानमंत्री से की मुलाकात

    Mon Aug 23 , 2021
    नईदिल्ली । जातीय जनगणना का मुद्दा बिहार (Bihar) की सियासत के दो धुर-विरोधियों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kunar) और लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के तेजस्वी यादव (Tejaswi Yadav) को एक साथ ले आया है। राष्ट्रीय स्तर पर अगड़े-पिछड़े की लड़ाई (Forward-backward battle) के लिए ये दोनों ने जाति आधारित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved