
लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक सनसनीखेज केस सामने आया है, जहां UPSC की तैयारी कर रही एक युवती का कथित रूप से उसके परिचित ने ही 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप कर दिया। लखनऊ पुलिस ने ये मामला सामने आने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। जानें ये पूरा मामला क्या है।
लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में हुआ गैंगरेप
बता दें कि ये घटना लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी में हुई है। जहां युवती का एक परिचित ने अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। युवती, दिल्ली में UPSC की तैयारी करती है। युवती ने दिल्ली के आनंद विहार जीआरपी में ये केस दर्ज कराया है, जहां जीरो FIR दर्ज होने के बाद केस लखनऊ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। इसके बाद लखनऊ में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नशीला पदार्थ पिलाने के बाद की दरिंदगी
पुलिस के मुताबिक, युवती छुट्टी में घर आई थी और ट्रेन में सवार होकर जौनपुर से दिल्ली वापस जा रही थी। इसी दौरान, लखनऊ में उसके एक परिचित, जिसे वह पिछले 5 साल से जानती थी, ने उसे ट्रेन से उतार लिया और सुशांत गोल्फ सिटी में अपने घर पर ले गया। इसके बाद, उसने युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और अपने 2 दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। अब पुलिस की पांच टीमें तीनों आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved