
दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर हमला हुआ है। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि यह हमला भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। AAP के मुताबिक, ये कार्यकर्ता मनीष सिसोदिया के घर के बाहर विरोध कर रहे थे और इसी दौरान वह घर में घुस गए। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। AAP विधायक आतिशी ने कहा, “उपमुख्यमंत्री के घर पर पुलिस की सांठगांठ से हमला हुआ है। यह शर्म की बात है। इससे पहले दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है।” आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर कर लिखा है- आज भारतीय राजनीति का काला दिन है। अमित शाह जी इस हद तक गिर गए हैं कि वो दिल्ली के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के परिवार वालों की हत्या करना चाहते हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved