मुंबई। फिल्म निर्माता आनंद एल राय (Aanand L Rai) अपनी बेहतरीन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आनंद की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट की अगर बात की जाए तो इसमें कंगना रनौत और आर माधवन स्टारर ‘तनु वेड्स मनु’ और ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ (‘Tanu Weds Manu’ and ‘Tanu Weds Manu Returns’) का नाम सबसे पहले आता है। ये दोनों ही फिल्मों काफी पसंद की गईं। कंगना को इस फिल्म ने एक नई पहचान दिलाई थी। उनकी कॉमेडी ने फिल्म में जान डाल दी थी। खबरों की मानें तो ये भी सुनने में आया था कि कंगना और आनंद एल राय के बीच कुछ मतभेद हो गया था। हालांकि, उस वक्त तो दोनों ने इस बात पर चुप्पी साध रखी थी, लेकिन अब खुद निर्माता ने इस बात को स्वीकार किया हां उनके रिश्ते काफी बदल गए थे। इसके बाद भी आनंद ने कहा कि अगर’तनु वेड्स मनु’ का तीसरा भाग बना तो वो इस फिल्म में कंगना को ही कास्ट करेंगे।
कंगना का वर्क फ्रंट
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म कंगना के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फिल्म के रिलीज डेट की भी घोषणा की थी। बता दें कि ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके साथ ही वह इन दिनों राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved