img-fluid

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर AAP को मिला कांग्रेस का साथ, लेकिन पंजाब की याद दिलाकर तंज भी कसा

October 06, 2023

नई दिल्‍ली । आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मचा हुआ है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और विपक्षी गठबंधन के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इस मामले पर सबकी नजरें कांग्रेस (Congress) के स्टैंड पर टिकीं थी, जिसने आप का साथ तो जरूर दिया है लेकिन पंजाब में हाल ही में हुई अपने विधायक की गिरफ्तारी की याद दिलाकर तंज भी कसा है। कांग्रेस ने संजय सिंह की गिरफ्तारी को बदले की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है। वहीं, पंजाब में अपने विधायक की गिरफ्तारी की याद दिलकर तंज कसते हुए परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा, ”हम वो नहीं बन सकते जिनका हम विरोध करते हैं।”


दिल्ली शराब नीति मामले में राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी पर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की चुप्पी तोड़ते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को कहा कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक हिसाब-किताब बराबर करने के लिए किया जा रहा है। वेणुगोपाल ने कहा, “ईडी द्वारा आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी भाजपा की प्रतिशोध की राजनीति को दूसरे स्तर पर ले जाती है। हम उनके साथ पूरी एकजुटता से खड़े हैं और राजनीतिक हिसाब-किताब निपटाने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों के इस्तेमाल को खारिज करते हैं।”

ट्विटर पर जारी पोस्ट में आम आदमी पार्टी के लिए भी संदेश था। वेणुगोपाल ने पिछले महीने 2015 के ड्रग्स मामले में कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी और जुलाई में पंजाब सतर्कता विभाग द्वारा पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी की गिरफ्तारी का मामला उठाया। उन्होंने लिखा, “हम पंजाब पुलिस द्वारा अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष सुखपाल खैरा और पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सैनी जी की गिरफ्तारी का भी विरोध करते हैं। हम वह नहीं बन सकते जिसका हम विरोध करते हैं।”

आपको बता दें कि खैरा की गिरफ्तारी के बाद इंडिया गठबंधन के दोनों सहयोगियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई थी। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी। जो अन्यायी होते हैं वे लंबे समय तक टिके नहीं रहते हैं। वहीं, पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने गिरफ्तारी को विपक्ष को डराने का प्रयास बताया था।

कानून से ऊपर कोई नहीं: दिल्ली कांग्रेस प्रभारी
संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा है कि वह यह नहीं कह सकते हैं कि आप सांसद की गिरफ्तारी का आधार क्या था। यह एजेंसियों का दुरुपयोग है या फिर वास्तविक तथ्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को बाबरिया ने कहा कि कांग्रेस संजय सिंह की गिरफ्तारी को दो नजरिए से देख रही है।

उन्होंने कहा, ”एक तो यह कि आप ने पिछले नौ वर्षों में जो वादे किए हैं, उनमें से अधिकांश जुमलेबाजी साबित हुए हैं। इसकी विश्वसनीयता पूरी तरह से खत्म हो गई है, जिसके कारण इसके दो मंत्री लंबे समय से जेल में हैं। अदालतें भी उन्हें राहत नहीं दे रही हैं। अब तीसरे वरिष्ठ नेता का नाम सामने आया है। कानून अपनी कारवाई करता है। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।”

Share:

  • सिक्किम में 19 मौतें, 22 जवानों समेत 103 लोग अब भी लापता, 3000 से ज्यादा पर्यटक फंसे

    Fri Oct 6 , 2023
    गंगटोक। सिक्किम (Sikkim) में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ के बाद मची तबाही में अब तक 19 लोगों के शव बरामद किए गए हैं, जबकि 103 लोग लापता हैं. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सेना (Army) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम तीस्ता […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved