img-fluid

रायबरेली में आप नेता सोमनाथ भारती का हुआ विरोध, मुंह पर फेंकी गई स्याही

January 11, 2021

रायबरेली। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्याही फेंकी और मुर्दाबाद के नारे लगाए। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है। सोमनाथ भारती इन दिनों उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

सिचाई विभाग के डाक बंगले में दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री पर स्याही फेंकी गई, जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। इसी दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने भारती के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपशब्दों का प्रयोग किया। आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने उत्तर प्रदेश की महिलाओं का अपमान किया है और भारती पर खुद अपनी ही बीवी को प्रताड़ित करने का आरोप है। हंगामे के बीच पुलिस ने बीच-बचाव किया।

रायबरेली में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात समेत सोमनाथ के कई कार्यक्रम थे। सोमवार सुबह जब वो निकलने को तैयार हुए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद पुलिस और उनके बीच विवाद होने लगा। इसी बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने सोमनाथ भारती पर स्याही फेंक दी और योगी जिंदाबाद के नारे लगाकर भागने लगा। जिसके बाद सोमनाथ भारती भी शख्स के पीछे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए भागे। पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अमेठी पुलिस आई और सोमनाथ भारती सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर चली गई।

Share:

  • अग्नि में चढ़ाएंगे गजक, गुड़, रेवड़ी व मूंगफली

    Mon Jan 11 , 2021
    13 जनवरी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी लोहड़ी भोपाल। मकर संक्रांति से एक दिन पहले लोहड़ी पर्व मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी पर्व 13 जनवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। लोहड़ी पर्व मूल रूप से पंजाब का सांस्कृति पर्व है, मगर लोहड़ी पर्व देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूमधाम से मनाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved