img-fluid

अभिनव का तंज, शाहरुख खान को भारत छोड़ देना चाहिए, उनकी नियत तो…

October 10, 2025

मुंबई। फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) कुछ दिनों से अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने सलमान खान के खिलाफ काफी कुछ बोला और अब उन्होंने शाहरुख खान (Shahrukh Khan)  के खिलाफ स्टेटमेंट्स दिए हैं। अभिनव का कहना है कि शाहरुख को भारत छोड़कर दुबई शिफ्ट हो जाना चाहिए क्योंकि दुबई वाले उनके घर को जन्नत कहा जाता है। उन्होंने कहा कि शाहरुख की कम्यूनिटी सिर्फ लेना जानती है।



शाहरुख के घरों को लेकर बोले

बॉलीवुड ठिकाना से बात करते हुए अभिनव ने कहा, ‘ये कम्यूनिटी सिर्फ लेना जानती है, देना नहीं। ये सिर्फ लेते हैं, लेते हैं और लेते हैं। शाहरुख खान के दुबई घर को जन्नत कहते हैं, वहीं यहां वाले को मन्नत। इसका मतलब क्या है? यहां आपकी सारी मन्नतों का जवाब मिलता है।’
शाहरुख की डिमांड बढ़ती जा रही है

अभिनव ने आगे कहा, ‘वह ऐसे ही और प्रार्थनाएं करते रहते हैं। मैंने सुना है कि वह अपने बंगले में 2 और फ्लोर बनाए हैं। उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर उनकी जन्नत वहां है तो वह वहीं रहें। वह भारत में क्या कर रहे हैं।’

शाहरुख की नीयत पर बोले

अभिनव ने फिर कहा, ‘वह फिर फिल्मों में लाइन्स बोलते हैं कि बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर। इन लोगों को क्या कहें। उन्होंने अपने पैलेस ऐसे बनाए हैं जहां तक कॉमन लोग नहीं पहुंच सकते। हमें क्या उनकी नेट वर्थ कितनी है? क्या वह हमें खाना देते हैं? शाहरुख खान काफी अच्छे से बात करते हैं, लेकिन नीयत उसकी भी गड़बड़ ही है।’

सलमान के खिलाफ पर भी बोले थे

इससे पहले अनुभव ने सलमान खान को लेकर कहा था, ‘मेरा ओनपीनियन सलमान खान और उनके परिवार को लेकर यही है कि वे लोग नॉर्मल ह्यूमन नहीं हैं। वे प्रूवन क्रिमिनल्स हैं। वह बेल पर हैं। एक क्रिमिनल, क्रिमिनल होता है। ऐसी कई चीजें हैं जो मैं जानता हूं।’

Share:

  • इंदौर: जब गुंडों से भर गया परदेशीपुरा थाना, 20 गुंडों के डोजियर भरवाए

    Fri Oct 10 , 2025
    इंदौर। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था (peacekeeping) बनी रहे इसके लिए पुलिस (Police) जहां बदमाशों (scoundrels) के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई लगातार कर रही है, वहीं गुंडों (goons) को थाने में बुलाकर बाउंडओवर के लिए यलो और रेड नोटिस दे रही है। कल फिर परदेशीपुरा पुलिस ने क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडों के खिलाफ अभियान चलाया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved