img-fluid

Ind vs Pak महामुकाबले से पहले कोलंबो में आज रात होगी अभिषेक शर्मा की ‘फिटनेस की अग्निपरीक्षा’

February 14, 2026

नई दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Indian Opener Abhishek Sharma) शुक्रवार की रात को कोलंबो पहुंच गए, जहां 15 फरवरी की शाम को टीम इंडिया (Team India) और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (Pakistan Cricket team) के बीच बड़ा मुकाबला खेला जाना है। हालांकि इस हाई-वोल्टेज मैच में उनकी उपलब्धता पेट के संक्रमण से पूरी तरह उबरने पर निर्भर करेगी।

पाकिस्तान के खिलाफ
सकारात्मक संकेत यह है कि विस्फोटक ओपनर टीम के साथ कोलंबो पहुंच चुके हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होने वाले मैच से पहले उनकी अंतिम फिटनेस जांच आज यानी शनिवार को की जाएगी।


  • ट्रेनिंग से तय होगी तस्वीर
    नई दिल्ली के एक निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बावजूद अभिषेक गुरुवार को नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल सके थे। वे ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे, लेकिन उनकी जगह संजू सैमसन ने पारी की शुरुआत की थी।

    भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले भारतीय टीम शनिवार शाम 6 बजे से कोलंबो में अभ्यास सत्र करेगी। इसी ट्रेनिंग के दौरान साफ होगा कि अभिषेक पूरी तरह फिट हैं या नहीं। अंतिम फैसला लेने से पहले टीम मैनेजमेंट उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रखेगा। ट्रेनिंग से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी, जहां इस मुद्दे पर सवाल उठना तय है। अगर वहां तस्वीर स्पष्ट नहीं होती, तो सबकी निगाहें नेट्स पर होंगी—क्या अभिषेक बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं और कितनी देर तक अभ्यास करते हैं।

    इस बीच उनके माता-पिता भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कोलंबो पहुंच चुके हैं। वे एशिया कप के दौरान दुबई में भी टीम का समर्थन करते नजर आए थे।

    विकल्पों पर भी मंथन
    यदि अभिषेक अंतिम समय तक उपलब्ध नहीं होते हैं, तो टीम प्रबंधन संजू सैमसन के साथ जाने पर विचार कर सकता है। एक अन्य विकल्प यह है कि फिट हो चुके वॉशिंगटन सुंदर को ईशान किशन के साथ शीर्ष क्रम में उतारा जाए। हालांकि बड़े मुकाबले में टीम एक विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज को प्राथमिकता देना चाहेगी। वॉशिंगटन को उतारने से ऑफ स्पिन का अतिरिक्त विकल्प जरूर मिलेगा, लेकिन यह प्रयोग जोखिम भरा हो सकता है।

    दिल्ली में अभिषेक की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ने ओपनिंग करते हुए 8 गेंदों में 22 रन बनाए थे, जिसमें 3 छक्के और एक चौका शामिल था। पाकिस्तान के खिलाफ भी तेज शुरुआत के लिए सैमसन एक मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। वहीं, ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं। जरूरत पड़ने पर वॉशिंगटन सुंदर को रिंकू सिंह की जगह भी मौका दिया जा सकता है, जो फिलहाल लय में नजर नहीं आ रहे।

    Share:

  • CBSE का बड़ा निर्णय... 12वीं के रिजल्ट के बाद नहीं होगा Mark Verification... अब पूरी तरह डिजिटल जांची जाएंगी कॉपियां

    Sat Feb 14 , 2026
    नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) (Central Board of Secondary Education (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (12th Board Exam 2026) को लेकर अहम निर्णय लिया है। इस बार 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को अंक सत्यापन (मार्क वेरिफिकेशन) (Mark Verification) की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी। बोर्ड ने तय किया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved