
इंदौर। नशे की हालत में कार चलाकर एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल करने और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करने वाले भाजपा नेत्री फिरदोस पटेल के फरार बेटे फेजान पटेल ने कल बड़ी ही नाटकीय तरीके से कोर्ट में समर्पण कर दिया। दस हजार के इनामी बदमाश का पुलिस ने एक दिन का रिमांड लिया है। उससे पूछताछ की जाएगी। बताया जा रहा है कि 6 अप्रैल 2021 को मदीनानगर आजादनगर निवासी फैजान पिता इशहाक पटेल ने कई गाडिय़ों को क्षतिग्रस्त किया था, इसमें एक युवक का पैर भी टूट गया था। डीआईजी ने आरोपी पर इनाम घोषित किया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। कल वो प्रथम श्रेणी न्यायाधीश श्री पाटीदार के यहां पेश हो गया। कोर्ट ने पुलिस को उसका एक दिन का रिमांड दिया है। टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 308 मानव वध का अपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved