img-fluid

गर्मी में बहुत जल्दी टैनिंग का शिकार हो जाती है त्वचा, इस्तेमाल करें ये होममेड स्‍क्रब

March 04, 2026

नई दिल्‍ली। गर्मी के मौसम (summer season) शुरू होने वाला है। बदलते मौसम में त्वचा बहुत जल्दी टैनिंग (tanning) का शिकार हो जाती है. जरूरी नहीं कि आप धूप के सीधे संपर्क में आए तभी टैनिंग की समस्या(tanning problem) होगी. बल्कि आप अधिक तापमान वाले स्थान पर यदि शेड में भी बैठे होंगे, तभी भी त्वचा पर टैनिंग हो सकती है. इसकी वजह होती हैं, गर्म हवाएं और सूरज की हीट. अगर आप भी स्लीवलेस कपड़े पहनना पसंद करती हैं लेकिन टैनिंग की वजह से ऐसा नहीं पा रही हैं तो यहां बताए गए टिप्स आपके बहुत काम आएंगे. हम यहां आपको कुछ खास घरेलू स्क्रब(home scrub) के बारे में बता रहे हैं, जिनके जरिए आप अपनी त्वचा को टैनिंग फ्री रख सकती हैं…


  • 1. बेसन का स्क्रब
    बेसन में कुछ बूंद सरसों का तेल, गुलाबजल और चंदन पाउडर (Rose water and sandalwood powder) मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को त्वचा पर स्क्रब की तरह उपयोग करें और फिर 15 मिनट के लिए लगा छोड़ दें. इसके बाद आप नहा लें. यह स्क्रब आपकी त्वचा को शांत करने और बढ़ी हुई डार्कनेस (Darkness) को दूर करने का काम करेगा.

    2. कॉफी का स्क्रब
    आप एक कटोरी में कॉफी पाउडर, बूरा और नारियल तेल मिलाकर स्क्रब तैयार करें. कॉफी और बूरे की मात्रा समान रखें. अब इस स्क्रब से त्वचा की सफाई करें और फिर 10 मिनट के लिए त्वचा पर लगा छोड़ दें. यह स्क्रब आपकी डेड सेल्स हटाकर, टैनिंग रीमूव(tanning remover) करने में मदद करेगा.

    3. सौंफ का स्क्रब
    आप सौंफ को मिक्सी में पीस लें और इसे एक जार में भरकर रख लें. अब इसमें से एक चम्मच पिसी हुई सौंफ लें, गुलाबजल लें और सौंफ जितनी मात्रा में ही मुलतानी मिट्टी लें. तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इसे स्क्रब की तरह त्वचा पर लगाएं और 15 मिनट लगाने के बाद नहा लें. इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और डार्कनेस भी दूर होगी. यह स्क्रब स्किन की स्मूद और ग्लोइंग बनाने में भी मददगार है. आप इसे हर तरह की त्वचा पर उपयोग कर सकते हैं.

    Share:

  • T20 WC 2026 : आज SA और NZ के बीच पहला सेमीफाइनल कोलकाता में...

    Wed Mar 4 , 2026
    कोलकाता। दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच बुधवार को कोलकाता के ईडेन गार्डेंस (Eden Gardens, Kolkata) पर टी20 विश्व कप (T20 World Cup) के पहले सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला होने की संभावना है जिसमें दोनों टीम के कप्तानों की भूमिका अहम होगी। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved