खेल भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

22वीं एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप के लिए अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार का चयन भारतीय टीम में

भोपाल ! बांग्लादेश के ढ़ाका (Dhaka of Bangladesh) में 19 से 26 नवम्बर, 2021 तक आयोजित होने वाली 22वीं एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप (22nd Asian Archery Championship) में मध्य प्रदेश राज्य आर्चरी अकादमी की प्रतिभावान खिलाड़ी मुस्कान किरार का चयन भारतीय कम्पाउण्ड टीम में हुआ है। मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी की खिलाड़ी मुस्कान किरार के अलावा पीएसपीबी की ज्योति सुरेखा, पीबी की  प्रनीत कौर और राजस्थान की प्रिया गुर्जर का भी चयन भारतीय कम्पाउण्ड टीम में हुआ है।


प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने मुस्कान किरार के एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम में चयनित होने पर प्रसन्नता व्यक्त की हैं।उल्लेखनीय है कि एशियन चैम्पियनशिप के लिए आयोजित चयन ट्रायल में मध्य प्रदेश राज्य तीरंदाजी अकादमी के पांच खिलाड़ियों मुस्कान किरार, रागिनी मार्कों, सृष्टि सिंह, अमित यादव और सौरभ पाण्डे ने भागीदारी थी। म.प्र. राज्य तीरंदाजी अकादमी के सभी खिलाड़ी तीरंदाजी अकादमी जबलपुर में मुख्य प्रशिक्षक श्री रिचपाल सलारिया के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत है।

मुस्कान किरार की उपलब्धियां

मुस्कान किरार मूलतः जबलपुर की निवासी है। मुस्कान को वर्ष 2018 में राज्य शासन ने एकलव्य पुरस्कार तथा वर्ष 2019 में विक्रम पुरस्कार से सम्मानित किया था। मुस्कान किरार ने एशियन गेम्स 2018 में रजत पदक अर्जित किया था। एशियन आर्चरी चैम्पियनशिप बैंकाक थाईलैण्ड में टीम सिल्वर। वर्ल्ड चैम्पियनशिप नीदरलैण्ड में कांस्य पदक अर्जित किया था। मुस्कान अब तक 14 अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। इन प्रतियोगिताओं में मुस्कान ने एक स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक सहित भारत को कुल 10 पदक दिलाए हैंे।

Share:

Next Post

Swiss Bank: काले धन के खिलाफ मिली सफलता, स्विस बैंक ने दी भारतीय खाताधारकों की तीसरी लिस्ट

Mon Oct 11 , 2021
नई दिल्ली। काले धन यानी ब्लैक मनी (black money) के खिलाफ जंग में केंद्र सरकार (central government) को बड़ी सफलता मिली है। काले धन को लेकर  स्विट्जरलैंड (Switzerland) के साथ संधि के तहत सूचना के आदान-प्रदान की नई व्यवस्था के तहत स्विट्जरलैंड सरकार ने भारतीयों के स्विस बैंक खातों (swiss bank accounts) की तीसरी सूची […]