
सेनेगल । सेनेगल (senegal) में एक बस हादसे (bus accident) में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई, वहीं करीब 78 अन्य लोग घायल हो गए। इस भीषण हादसे के बाद देश में तीन दिन का राष्ट्रीय शोक (president mourning) घोषित कर दिया गया है।
हादसा कैफरीन क्षेत्र (kaffir region) के गनीवी गांव में तडक़े करीब साढ़े तीन बजे हुआ। बताया जा रहा है कि एक बस का टायर पंचर (tire puncture) होने के बाद वह दूसरी बस से जा भिड़ी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बसें लगभग 100 मीटर तक घसीटती चली गई। घटना स्थल चित्कार से गूंजा उठा। कई शवों के अंग इधर-उधर बिखरे पाए गए। राष्ट्रपति ने कहा कि मैं गनीवी में हुए सडक़ हादसे से बहुत दुखी हूं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved