
इंदौर। इंदौर कनाड़िया थाना क्षेत्र में 28 जुलाई 2026 को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10,944 लीटर शराब बरामद की थी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 29 लाख 98 हजार 656 रुपये बताई गई है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था।
आरोपी की ओर से अधिवक्ता भारत दुबे ने न्यायालय में प्रभावी पैरवी करते हुए प्रकरण से जुड़े तथ्यों और कानूनी बिंदुओं को प्रस्तुत किया। अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत तर्कों एवं तथ्यों पर विचार करने के बाद न्यायालय ने आरोपी को जमानत का लाभ प्रदान किया। भारी मात्रा में शराब बरामदगी से जुड़े इस मामले में आरोपी को न्यायालय से जमानत मिलने की चर्चा रही।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved