
भोपाल। सांसद प्रज्ञा ठाकुर(MP Pragya Thakur) को फोन कॉल कर अश्लील मैसेज भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले दो आरोपियों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच (Bhopal Cyber Crime Branch) ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को मंगलवार को भोपाल लेकर आएगी। सांसद ने 6 फरवरी को टीटी नगर थाने में शिकायत दी थी।
साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील मैसेज और सेक्सटॉर्शन (obscene messages and sextortion) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 और 23 साल बताई जा रही है। दोनों सगे भाई हैं और 8वीं तक पढ़े हैं। भोपाल पहुंचने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved