
जबलपुर। लोकायुक्त की टीम ने आज शुक्रवार को बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी को पांच हजार रुपए के रंग लगे हुए नोटों की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया। परियोजना अधिकारी सहायिक का नियुक्त आदेश जारी करने लगातार रिश्वत की डिमांड कर रहा था। जिसके चलते सहायिका ने दो किस्तों में पैसे देने की हामी भर दी और आज पहली किस्त के रुप में पांच हजार रुपए लेकर कार्यालय पहुंची थी, जहां पहले ही मौजूद टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved