img-fluid

एक्टर रणवीर बरार का एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में लगी गंभीर चोट

November 18, 2024

नई दिल्ली। हाल ही में आई फिल्म ‘द बकिंघम मर्डर्स’ के एक्टर रणवीर बरार (actor ranveer brar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि एक्टर की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी है। ये खबर सुनते ही रणवीर के फैंस टेंशन में आ गए हैं। हर कोई उनका हेल्थ अपडेट जानना चाहता है कि आखिर एक्टर को क्या हुआ है? पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि रणवीर के साथ एक एक्सीडेंट हुआ और उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया।

सेलिब्रिटी शेफ को लेकर आई इस खबर से फैंस भी रणवीर की चिंता हो रही है। रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के बाद रणवीर को डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है और अब वो रिकवर कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो रणवीर बरार की रीढ़ की हड्डी में सी6 और सी7 वेर्टेब्रा में फ्रैक्चर हुआ है और मेडिकल एडवाइज के बाद उन्हें तीन हफ्ते के रेस्ट की सलाह दी गई है, जिसके बाद अब रणवीर रिकवरी मोड पर हैं।


हालांकि इसके बाद भी रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार पोस्ट शेयर कर रहे हैं। ये कहना मुश्किल होगा कि ये पोस्ट वो खुद कर रहे हैं या फिर उनकी टीम उनके अकाउंट को हैंडल कर रही है, लेकिन फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि अगर रणवीर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, तो वो जल्दी ही अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करेंगे। रणवीर ने कुछ ही घंटे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान खींच रहा है।

दरअसल, रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपनी तीन फोटोज शेयर की हैं, जो पहाड़ों की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है कि नजारा जितना खूबसूरत है, खाई उतनी ही खतरनाक। वहीं, अब रणवीर के इस पोस्ट पर यूजर्स ने भी जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर लिखा कि आपने सही कहा। दूसरे यूजर ने लिखा कि आपकी हालत अब कैसी है। तीसरे यूजर ने कहा कि आपने बहुत गहरी बात कही है। इस तरह कमेंट्स के यूजर्स उनके पोस्ट पर कर रहे हैं।

Share:

  • नासा के मिशन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, एक गलती से खत्म हो गया इस ग्रह से जीवन?

    Mon Nov 18 , 2024
    नई दिल्ली: क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह में जीवन (Life on the planet) है? दुनियाभर के वैज्ञानिक दशकों से इस सवाल का जवाब तलाश करने में जुटे हैं, पृथ्वी पर जलवायु परिवर्तन (Climate change) की वजह से आपदाओं से घिरी धरती को छोड़कर अन्य ग्रहों पर जीवन की तलाश की जा रही है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved