img-fluid

भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि दी अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने

October 31, 2025


मुंबई । अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा (Actor Shatrughan Sinha) ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को पुण्य तिथि पर (To India’s First Woman Prime Minister Indira Gandhi on her Death Anniversary) श्रद्धांजलि दी (Paid Tribute) ।


अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को उनके लिए एक नोट शेयर किया, जिसमें लिखा, “आयरन लेडी, मजबूत इरादों वाली, पूर्व सम्मानीय प्रधानमंत्री महान स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि और सच्ची प्रार्थना के साथ याद करते हैं। वे भारत और विदेशों में अपनी प्रतिबद्धता, दृढ़ संकल्प और परिस्थितियों को संभालने की क्षमता के लिए सबसे लोकप्रिय थीं। उन्हें सलाम। इंदिरा जी अमर रहें! जय हिंद!”

भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी इंदिरा गांधी बचपन से ही राजनीतिक माहौल में बड़ी हुई हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा शांति निकेतन से हुई। इसके बाद वे डिग्री हासिल करने के लिए इंग्लैंड के प्रतिष्ठित ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय गईं। पिता नेहरू के सान्निध्य में उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को करीब से देखा और वहीं से उनके मन में राजनीति की तरफ जाने की जिज्ञासा घर कर गई। 1966 में उन्होंने प्रधानमंत्री पद की बागडोर संभाली और इतिहास रच दिया। साल 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी रणनीतिक कुशलता से बांग्लादेश को आजादी मिली, जिसने उन्हें विश्व स्तर पर ‘आयरन लेडी’ का खिताब दिलाया।

1974 में पोखरण परमाणु परीक्षण से भारत परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बना। हालांकि, उनके कार्यकाल का सबसे विवादास्पद फैसला 1975 में आपातकाल लगाना रहा, लेकिन उनकी दृढ़ता ने देश को कई संकटों से बचाया। 31 अक्टूबर 1984 को अंगरक्षकों ने इंदिरा गांधी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे राष्ट्र को स्तब्ध और झकझोर कर रख दिया था।

Share:

  • बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया एनडीए ने

    Fri Oct 31 , 2025
    पटना । एनडीए (NDA) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए (For Bihar Assembly Elections) अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया (Released its Joint Manifesto) । राजधानी के होटल मौर्य में शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा पत्र को जारी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved