बड़ी खबर

लॉस एंजिल्स स्थित घर में धूमधाम से गणेश चतुर्थी पर्व मनाया एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने


लॉस एंजिल्स । एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Actress Priyanka Chopda) ने लॉस एंजिल्स स्थित घर में (At Her Los Angeles Home) धूमधाम से गणेश चतुर्थी पर्व (Ganesh Chaturthi Festival with Pomp) मनाया (Celebrated) । प्रियंका ने अपनी एक साल की बच्ची की क्यूट गणपति के साथ खेलते हुए तस्वीरें साझा कीं।


प्रियंका शादी के बाद से अमेरिका में रह रही हैं, लेकिन वह भारतीय जड़ों और संस्कृति के बेहद करीब हैं। प्रियंका ने पूर्व में बताया था कि वो घर में बहुत सारी पूजाएं करती हैं। प्रियंका ने लिखा ‘एक लड़की और उसके गणपति। हमेशा हमारे साथ.. हम जहां भी जाएं।’ फोटो में मालती गणपति की पूजा करती और उनके साथ खेलती दिखीं। मालती प्यार से गणपति को गले से लगाए नजर आईं।

व्हाइट कलर के एथनिक कपड़ों में मालती काफी प्यारी लग रही हैं। पेस्टल गुलाबी पोशाक पहने मालती ने चूड़ियां पहनीं और बिंदी भी लगाई। फैंस इन फोटो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। प्रियंका फिलहाल अपना समय पति गायक व अभिनेता निक जोनास के संगीत कार्यक्रमों में लगा रही हैं।

 

हिन्दी फिल्मों में फरहान अख्तर ने दो साल पहले प्रियंका चोपड़ा को अपनी रोड ट्रिप आधारित फिल्म जी ले जरा में आलिया भट्‌ट और कैटरीना कैफ के साथ साइन किया था, लेकिन अब तक इस फिल्म की घोषणा के बाद कोई अपडेट सामने नहीं आया है। कहा जा रहा है कि फरहान ने यह फिल्म बंद कर दी है। इन दिनो फरहान डॉन-3 की तैयारियाँ कर रहे हैं। प्रियंका ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।

Share:

Next Post

पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के लिए समिति गठित

Wed Sep 20 , 2023
इंदौर (Indore)। राज्य शासन (state governance) ने मध्यप्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने के संबंध में पाँच सदस्यीय समिति का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव गृह विभाग की अध्यक्षता में गठित समिति में सदस्य के रूप में प्रमुख सचिव विधि-विधायी कार्य, नामांकित प्रतिनिधि माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय भोपाल और शासन द्वारा […]