
इंदौर। विज्ञापन की दुनिया का नाम प्रहलाद कक्कड़ कल इंदौर में अपनी पहली किताब के प्रमोशन के सिलसिले में थे। लॉकडाउन में आए विचारों को उन्होंने कुछ समय पहले किताब के शक्ल में लोगों के सामने रखा है और इसे लोग पसंद भी कर रहे हैं।
कल जंजीरवाला चौराहे पर रीडर्स पैराडाइज पर उन्होंने फैंस से मुलाकात की और साइन की हुई कॉपी अपने हाथों से फैंस को दी। उनकी किताब ‘एडमैन मैडमैन: अनपोलोजेटिकली प्रह्लाद’ को रूपांगी शर्मा के साथ लिखा है।
कल वे फैंस पर इसी से बात कर रहे थे। उन्होंने इंदौर के साथ के अनुभवों को भी साझा किया। इसस पहले भी कई बार कई लेखक अपनी किताबों के प्रमोशन के लिए शहर में आ चुके हंै। इसके अलावा शहर में होने वाले साहित्यिक उत्सव में भी कई लेखक अपनी किताबों पर बात करने के लिए शहर में आमंत्रित किए जाते हैं। इंदौर में साहित्य से जुड़ा और उसे पसंद करने वाले एक बड़ा तबका मौजूद है, जो हर साल लगने वाले किताब मेलों की शोभा भी बढ़ाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved