
इंदौर।शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में मयंक अग्रवाल, अपर कलेक्टर, इंदौर को कलेक्टर नीमच तथा नगर निगम सतना के कमिश्नर मनवीर सिंह बेस्ट स्कोर कलेक्टर बेतूल बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले ही आईएएस मयंक अग्रवाल इंदौर में अपर कलेक्टर बने थे इन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में काफी सक्रियता से कार्य किया है। हाल ही में कलेक्टर ने कलेक्टर मनीष सिंह ने इन्हें एडीएम प्रशासन बनाते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved