img-fluid

कमरे में 2 दिनों बाद मृत मिले अपर कलेक्टर

August 12, 2020

भोपाल। भोपाल के बाग सेवनिया इलाके में अपर कलेक्टर की मौत से सनसनी फैल गई। घर में पत्नी और बेटा मौजूद था। हैरानी की बात यह है कि शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।

अपर कलेक्टर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसके चलते कई दिनों से बातचीत नहीं हुई। जब दो दिन तक दरवाजे पर रखी खाने की थाली नहीं उठाई तो पत्नी ने आवाज लगाई, अंदर से आवाज नहीं आई तो पता चला। इसके बाद पत्नी से पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अंदर जाकर देखा तो शव पड़ा मिला।

दरअसल, अपर कलेक्टर रक्षाबंधन के बाद से ड्यूटी पर नहीं गए थे। घर की पहली मंजिल पर उनका शव मिला। परिवार के लोगों के अनुसार, लखन सिंह टेकराम को शराब पीने की आदत थी। उन्होंने दो दिन से खाना भी नहीं खाया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल, पुलिस का मानना है कि उनकी हार्टअटैक से भी मौत हो सकती है।

पत्नी अपने मूक-बधिर बच्चे के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहती थी। लखन सिंह फर्स्ट फ्लोर पर रहते थे। उनके बीच बातचीत भी नहीं होती थी। पत्नी खाने की प्लेट दरवाजे पर रख देती थी। दो दिन से लखन ने खाने की प्लेट नहीं उठाई। जब पत्नी ने लखन का मोबाइल किया लेकिन वह बंद आ रहा था। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया और  अंदर जाकर देखा तो लखन मृत हालत में मिले।

Share:

  • अब सुंदर स्वरूप में आएगा बोरवन पार्क: रामेश्वर शर्मा

    Wed Aug 12 , 2020
    सिंधी पंचायत ने किया वृक्षारोपण कार्यक्रम संत नगर। उपनगर के बोरवन पार्क को 60 लाख की लागत से नए स्वरूप में सवारा जाएगा। उक्त बात विधान सभा के प्रोटेम अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने यहां पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से कहीं। उन्होंने कहा कि संत हिरदाराम नगर के विकास के हरसंभव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved