मुंबई (Mumbai) राखी सावंत के पूर्व पति आदिल खान दुर्रानी (Rakhi Sawant’s ex-husband Adil Khan Durrani) दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने पॉपुलर एक्ट्रेस और ”बिग बॉस 12” (Bigg Boss 12′) फेम सोमी खान से जयपुर में शादी की है। उन्होंने शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। उन्होंने 3 मार्च को अपने परिवार की मौजूदगी में सोमी से शादी की।जेल से बाहर आने के बाद आदिल ने राखी पर गंभीर आरोप लगाए थे। राखी ने दावा किया था कि उन्होंने आदिल को तलाक दे दिया है। इसके बाद अब आदिल ने सोमी से शादी कर ली है। वह जयपुर से हैं और अब मुंबई में रहती हैं। सोमी ने ”न्याय”, ”केसरिया बालम” और ”हमारा हिंदुस्तान” जैसे कई टीवी शोज में काम किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved