
भोपाल। राज्य शासन ने आज भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी संदीप कुमार माकन अपर सचिव मध्यप्रदेश शासन को कलेक्टर जिला दतिया बनाया गया है। दतिया के कलेक्टर संजय कुमार को कलेक्टर श्योपुर और अवधेश शर्मा अपर आयुक्त नगरी प्रशासन भोपाल को कलेक्टर जिला टीकमगढ़ बनाया गया है।
सुभाष कुमार द्विवेदी कलेक्टर टीकमगढ़ को कलेक्टर अशोकनगर और श्रीमती उमा महेश्वरी कलेक्टर अशोकनगर को उप सचिव मध्य प्रदेश शासन बनाया गया है। इसी प्रकार शिवम वर्मा कलेक्टर श्योपुर को उप सचिव, राघवेंद्र सिंह कलेक्टर जिला अलीराजपुर को कलेक्टर आगर मालवा, कैलाश वानखेड़े कलेक्टर आगर मालवा को उप सचिव प्रदेश शासन और अभय बेड़ेकर अपर कलेक्टर इंदौर को कलेक्टर जिला अलीराजपुर बनाया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved