img-fluid

किसी का भाई किसी की जान की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू, सलमान खान ने फैंस को दी जानकारी

April 18, 2023

डेस्क। अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ की रिलीज डेट एकदम करीब आ गई है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दो दिन की दूरी के बाद यह इंतजार पूरा होने वाला है। फिल्म की एडवांस टिकट बुकिंग शुरू हो गई हैं। सलमान खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुद भी फैंस से यह जानकारी साझा की है।

लुंगी पहने आए नजर
सलमान खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने फिल्म से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें सलमान खान और वेंकटेश हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। पिंक शर्ट और लुंगी में दोनों का अंदाज गजब लग रहा है। इसके साथ सलमान खान ने कैप्शन लिखा है, ‘किसी का भाई किसी की जान की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। अपनी टिकट बुक कराएं। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में मुलाकात होगी।’


  •  

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    यूजर्स ने दी बधाई
    सलमान के इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनके लुक की भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘यह फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘पोस्टर बहुत जबरदस्त है।’ एक यूजर ने लिखा, ‘हमारे जान तो आप हैं भाईजान। फिल्म के लिए शुभकामनाएं।’ बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

    काम पर फोकस करने की दी सलाह
    इन दिनों सलमान खान फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के प्रमोशन में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर लगातार पोस्ट कर रहे हैं। कल भी सलमान खान ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने फैंस को चिल करने की बजाय काम करने की सलाह दी थी। एक्टर ने लिखा था, ‘काम करने से बेहतर कुछ नहीं है। इसलिए चिल मत करो, काम करो। मेहनत नहीं करोगे तो फैमिली को फैमिली फिल्म कैसे दिखाओगे। एडवांस बुकिंग शुरू हो गई।’

    Share:

  • इंडिगो फ्लाइट से दिल्ली जा रहे TMC नेता मुकुल रॉय लापता, बेटे ने दर्ज कराई FIR

    Tue Apr 18 , 2023
    कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय लापता बताए जा रहे हैं। उनके बेटे शुभ्रांशु रॉय ने दावा किया कि उनके पिता को सोमवार शाम कोलकाता से दिल्ली की इंडिगो की उड़ान लेनी थी। यह उड़ान रात 9.55 बजे दिल्ली पहुंची, लेकिन रॉय को कोई पता नहीं था। मुकुल रॉय के बेटे ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved