
नई दिल्ली। एयरो इंडिया शो-2023 का आयोजन बेंगलुरु में 13 से 17 फरवरी तक होगा। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह एलान किया। मंत्रालय ने कहा कि यह एयरो इंडिया का 14 वां शो है। उम्मीद है कि यह नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इसमें बड़ी संख्या में मित्र देशों के प्रतिनिधि व सहभागी शामिल होंगे।
एयर शो में वैश्विक स्तर की रक्षा कंपनियां अपने रक्षा उपकरणों का प्रदर्शन करती हैं। इसमें भारतीय रक्षा कंपनियां भी शामिल होती हैं। शो में एयरोस्पेस क्षेत्र में होने वाले बदलाव व विकास को प्रदर्शित किया जाता है। यह आयोजन बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन पर होगा।
पिछले साल इस शो का उदघाटन तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया था। तीन दिन चले एयरो इंडिया 2022 में 16000 से अधिक लोग प्रत्यक्ष तौर पर शामिल हुए थे और 4.50 लाख से अधिक लोग वर्चुअल माध्यम से इससे जुड़े। इसमें 55 देशों की 84 विदेशी कंपनियों समेत 540 कंपनियां शामिल हुई थीं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved