img-fluid

21 दिनों बाद कल से फिर शुरू होगी इन्दौर से विस्तारा की दिल्ली फ्लाइट

January 31, 2022

  • यात्रियों की कमी के चलते फ्लाइट को किया था निरस्त, यात्री नहीं मिले तो फिर होगी रद्द

इंदौर। देश की प्रमुख निजी एयरलाइंस (private airlines) में से एक विस्तारा द्वारा 21 दिनों बाद कल से सुबह की दिल्ली उड़ान को दोबारा शुरू किया जाएगा। कंपनी ने इस फ्लाइट को यात्रियों (passengers on flight) की कमी के चलते 11 से 31 जनवरी के बीच बंद करने की घोषणा की थी। इस फ्लाइट के शुरू होने से सुबह दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी। हालांकि यात्रियों की कमी की स्थिति पहले की ही तरह अब भी बनी हुई है, जिसके चलते माना जा रहा है कि कंपनी इसे शुरू करने के बाद एक बार फिर बंद कर सकती है।


उल्लेखनीय है कि विस्तारा एयरलाइंस (Airlines) द्वारा सुबह और शाम के समय दिल्ली-इंदौर-दिल्ली उड़ान (Delhi-Indore-Delhi flight) का संचालन किया जाता है। देश में दिसंबर अंत से ही ओमिक्रॉन के खतरे और कोरोना की तीसरी लहर के साथ बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव के आंकड़ों के चलते हवाई यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट आई है। यात्रियों की कमी से परेशान होकर कंपनी ने दिल्ली से सुबह 7.30 बजे इंदौर आकर 8.15 बजे वापस दिल्ली जाने वाली उड़ान (flight back to Delhi) को निरस्त करने का फैसला लिया था। कंपनी ने 11 से 31 जनवरी के बीच इस उड़ान के बंद रहने की जानकारी विमानतल प्रबंधन को देने के साथ ही इसकी बुकिंग भी बंद कर दी थी। इसकी अवधि पूरी होने पर कंपनी 1 फरवरी से इस फ्लाइट को दोबारा शुरू करने जा रही है। कंपनी ने इस फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

फिर बंद हो सकती है यह फ्लाइट
एविएशन एक्सपट्र्स की मानें तो कंपनी ने यात्रियों की कमी के कारण इस उड़ान को निरस्त किया था। इससे पहले भी कई बार कंपनी इसी कारण से इस उड़ान को बीच-बीच में बंद कर रही थी और बुकिंग करवा चुके यात्रियों को रिफंड (refund to passengers) या शाम की उड़ान में जाने का विकल्प दे रही थी। अब भी स्थिति में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है और यात्रियों की कमी भी बनी हुई है। रोजाना इंदौर में 20 से ज्यादा उड़ानें निरस्त हो रही हैं। इसे देखते हुए कहा जा रहा है कि कंपनी कुछ दिन इस उड़ान का संचालन करेगी और अगर पर्याप्त यात्री नहीं मिले तो एक बार फिर इस उड़ान को कुछ दिनों के लिए निरस्त कर सकती है।

Share:

  • इंदौर में साढ़े 11, तो भोपाल में 25 फीसदी से ज्यादा है संक्रमण दर

    Mon Jan 31 , 2022
    उपचाररत मरीजों की संख्या में भी तेजी से गिरावट… मात्र 12795 ही बचे, अब हर 24 घंटे में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक इंदौर।  कोरोना (Corona)  की तीसरी लहर (Third wave)  इंदौर (Indore)  में तो उतार पर है, मगर भोपाल में संक्रमण दर (infection rate) अभी भी 25 फीसदी से ज्यादा दर्ज हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved