img-fluid

आखिर मुख्यमंत्री के साथ किसने खाना खाया… हर नेता ने साथ खाना खाते फोटो दिखाया

May 22, 2025

इंदौर। मंगलवार को राजबाड़ा पर आयोजित कैबिनेट बैठक के बाद वहीं पर सभी मंत्रियों का भोज भी रखा गया था। सोशल मीडिया पर वायरल होते चित्रों के साथ यह सवाल लाजिमी हो गया है कि इस आयोजन में मुख्यमंत्री के पास बैठकर भोजन आखिर किसने किया? यह सवाल इसलिए उठा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर अलग-अलग नेताओं ने अपने-अपने हैंडल पर अपने-अपने चित्र मुख्यमंत्री के साथ भोजन करते हुए जारी किए हैं।


इसमें एक चित्र में महापौर पुष्यमित्र भार्गव तो दूसरे चित्र में शहर भाजपा अध्यक्ष सुमित मिश्रा तो तीसरे चित्र में विधायक गोलू शुक्ला मुख्यमंत्री के पास बैठकर भोजन करते हुए नजर आ रहे हैं। इन नेताओं ने इन चित्रों को जारी किया है। अब इन चित्रों को देखने वाले कन्फ्यूज्ड हैं कि आखिर मुख्यमंत्री के साथ इनमें से भोजन किसने किया? वैसे इन तीन चित्रों में से दो चित्र ऐसे हैं, जिसमें मुख्यमंत्री के पास की थाली को बहुत गौर से देखने पर यह स्पष्ट नजर आता है कि वह थाली तो खाली है। अब भाजपा के कार्यकर्ता भी इस बारे में एक-दूसरे से चर्चा करते हुए मजे ले रहे हैं।

Share:

  • शहर में जल भराव रोकने के लिए निगम और पुलिस साथ

    Thu May 22 , 2025
    आयुक्त ने दी चेतावनी… अभी से कर लो तैयारी यदि भराया पानी तो जिम्मेदार होगा जोनल अधिकारी इंदौर। मानसून के मौसम में शहर की सडक़ों पर जल भराव होने से रोकने के लिए नगर निगम और यातायात पुलिस ने हाथ मिला लिया है। नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा ने जोनल अधिकारियों को साफ शब्दों में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved