मनोरंजन

‘बेशर्म रंग’ के बाद शाहरुख की फिल्म पठान का दूसरा गाना रिलीज, अरिजीत की आवाज सुन झूम उठे फैंस

मुंबई। फिल्म पठान का पहला गाना बेशर्म रंग रिलीज होने के कुछ समय के बाद ही इसको लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था। इसमें दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर सवाल उठाया गया था। इसको लेकर लगातार बवाल चल रहा है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया गाना झूमे जो पठान रिलीज कर दिया है। इस गाने में भी शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं।

बता दें कि झूमे जो पठान गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी दिलकश आवाज से सजाया है। देखा जा सकता है कि गाने में शाहरुख खान काफी कूल लुक में नजर आ रहे हैं तो वहीं दीपिका का लुक भी काफी शानदार है। गाना रिलीज होने से पहले इसे शानदार लाइक्स मिल चुके थे। वहीं अब ये गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। एक बार फिर फैंस इस गाने को लेकर खूब एक्साइटेड हो रहे हैं।


बता दें कि अरिजीत सिंह इससे पहले भी शाहरुख खान के लिए गाने गा चुके हैं। उन्होंने फिल्म दिलवाले के गाने ‘गेरुआ’ और जब हैरी मेट सेजल के गाने ‘हवाएं’ को आवाज दी थी। ये दोनों ही गाने हिट साबित हुए थे। ऐसे में मेकर्स को झूमे जो पठान के भी हिट होने की पूरी उम्मीद है। पठान के इस नए गान को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। वहीं गाने को अरिजीत के अलावा सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है।

बता दें कि बीते दिन शाहरुख खान ने पठान के दूसरे गाने झूमे जो पठान का पोस्टर जारी किया था। उन्होंने इस गाने की एक लाइन लिखकर ट्वीट किया था, ‘झूमे जो पठान…मेरी जान…महफिल ही लुट जाए! सब्र रखिए। कल ठीक 11 बजे। वादा रहा पठान का’। पठान फिल्म की बात करें तो शाहरुख और दीपिका की ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Share:

Next Post

म्यांमार संकट को लेकर पहला प्रस्ताव पास, सेना से 'सू की' समेत हिरासत में रखे नागरिकों को छोड़ने की मांग

Thu Dec 22 , 2022
न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बुधवार को म्यांमार में जारी मानवाधिकार संकट को लेकर पहला प्रस्ताव लाया गया। इसमें मांग की गई कि म्यांमार की सेना (जुंता) मनमाने तरीके से हिरासत में रखे गए नागरिकों को तुरंत छोड़े। प्रस्ताव में म्यांमार की प्रमुख नेता आंग सान सू की और पूर्व राष्ट्रपति विन माइंट को […]