
उज्जैन। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में नगर निगम चुनाव को लेकर शुरु हुई मतगणना से पहले आज सुबह जब उम्मीदवार और उनके एजेंट यहाँ पहुँचे तो उनके प्रवेश की अलग से व्यवस्था की गई थी। प्रवेश द्वार पर ही पुलिस द्वारा एजेंटों की तलाशी भी ली जा रही थी। इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में आज सुबह से नगर निगम चुनाव के वोटों की गिनती शुरु हुई। 9 बजे का समय गिनती शुरु करने के लिए निर्धारित किया गया था। अधिकांश उम्मीदवार और उनके एजेंट समय रहते पहँुच गए थे। इनके प्रवेश के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved