img-fluid

कोरोना काल के बाद राहत भरे बजट की उम्मीद : बिरला

January 23, 2021

उदयपुर । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उम्मीद जताई है कि आने वाला बजट जनता को राहत प्रदान करने वाला होगा। कोई भी सरकार हो, जनता के अच्छे के लिए ही बजट में विभिन्न प्रावधान लाती है। कोरोना जैसे कष्टकारक काल के बाद उम्मीद की जानी चाहिए कि सरकार अच्छा बजट लाएगी।


लोकसभा अध्यक्ष शनिवार शाम को एक व्यक्तिगत कार्यक्रम के तहत उदयपुर के एक होटल में पहुंचे। वहां पर उन्होंने पत्रकारों से चाय पर विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकतंत्र हमारे भारतवर्ष में वैदिक काल से प्रक्रिया में है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका, विधायिका और कार्यपालिका का आदर्श समन्वय लोकतंत्र को विश्व में सर्वश्रेष्ठ बना सकता है और सरकार इसका प्रयास कर रही है।

किसान आंदोलन पर सवाल के जवाब में बिड़ला ने कहा कि सरकार और किसान संगठनों के बीच वार्ता चल रही है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जल्द ही सकारात्मक परिणाम सामने आने चाहिए। सदन में किसान कानूनों पर बहस हुई है जिसमें सकारात्मक-नकारात्मक सभी विचारों के सामने आने और चर्चा के बाद सदन से ही यह कानून पारित हुए हैं। विपक्ष के विचार भी सरकार ने सुने हैं। इस मुद्दे पर सरकार सकारात्मक विचार रखते हुए ही फैसला लेगी, ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए। चाय पर चर्चा के दौरान बिरला ने उदयपुर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि फ्लाइट भी फुल नजर आई। उदयपुर में पर्यटन फिर से जम रहा है, यह अच्छा संकेत है।

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाए जाने पर उन्होंने कहा कि नेताजी ने आजादी के आंदोलन को अपने तरीके से जाग्रत किया। देश ही नहीं, पूरे विश्व के युवाओं में ऊर्जा का संचार किया। देश के हर महापुरुष के बारे में नई पीढ़ी जानें और उनके जीवन मूल्यों को समझकर अपनाएं, इसी उद्देश्य को लेकर महापुरुषों की जयंतियों को विशेष अवसर के रूप में याद रखे जाने का प्रयास किया जा रहा है।

Share:

  • भाजपा के कार्य विस्‍तार के लिए न्‍यू टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करेगा प्रदेश कार्यालय : राघवेन्‍द्र शर्मा

    Sat Jan 23 , 2021
    भोपाल । मध्‍य प्रदेश में बीच के करीब 16 माह के कालखण्‍ड को छोड़ दिया जाए तो राज्‍य की सत्ता पर पिछले 16 साल से अधिक समय से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कब्जा है। वैसे तो भाजपा राजनीतिक पार्टियों के बीच टेक्नोलॉजी के अधिकतम नवागत प्रयोग के लिए जानी जाती है, लेकिन प्रदेश भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved