img-fluid

‘धुरंधर 2’ के बाद ‘बिलेनियर’ बनेंगे अर्जुन रामपाल, इस डायरेक्टर के साथ करेंगे अगली सीरीज

March 25, 2026

डेस्क। ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है, इस फिल्म की सफलता में अर्जुन रामपाल का भी हाथ है। फिल्म में उन्होंने मेजर इकबाल का खूंखार रोल किया है। अर्जुन रामपाल के अभिनय को खूब सराहा गया। इस फिल्म की सफलता के बीच अर्जुन रामपाल के पास कई नए प्रोजेक्ट्स भी आ रहे हैं। जल्द ही वह ‘बिलेनियर’ नाम की सीरीज में नजर आएंगे। इस सीरीज को लेकर अर्जुन रामपाल भी काफी एक्साइटेड हैं।

अर्जुन रामपाल सीरीज ‘बिलेनियर’ में एक दमदार किरदार करेंगे। इस सीरीज को जाने माने फिल्ममेकर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल बनाएंगे। सीरीज ‘बिलेनियर’ की कहानी अनुभव चोपड़ा और शांतनु सागर ने लिखी है। ऑलमाइटी मोशन पिक्चर’ के बैनर तले प्रभलीन संधू इसे प्रोड्यूस कर रही हैं।


  • इस सीरीज का हिस्सा बनकर अर्जुन रामपाल काफी खुश हैं, एक प्रेस नोट में उन्होंने कहा, ‘मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर सचमुच बहुत उत्साहित हूं। इस तरह का किरदार निभाने का मौका हर रोज नहीं मिलता, जब ऐसा मौका मिलता है, तो आप उसे दोनों हाथों से लपक लेते हैं। बेहतरीन फिल्ममेकर हंसल मेहता और रॉबी ग्रेवाल के साथ काम करना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि यह सपना जल्द ही पूरा होने वाला है।’

    अर्जुन रामपाल की अपकमिंग सीरीज ‘बिलेनियर’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई अपडेट शेयर नहीं कियागया है। इस सीरीज की कहानी एक ऐसे बिलेनियर की है, जो महत्वाकांक्षी है और सत्ता और सफलता के लिए कुछ भी कर सकता है।

    Share:

  • मोबाइल चलाने के मामूली विवाद का दर्दनाक अंत, पति ने पत्नी के सिर पर मारी लोहे की रॉड

    Wed Mar 25 , 2026
    सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में चौंकाने वाली वारदात हुई है। यहां के बीजपुर क्षेत्र के महुआ वारी सीरसोती में मंगलवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद ने भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि कन्हैया जाटव ने अपनी पत्नी सुमन जाटव के सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया। इसके बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved